Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: विधवा के साथ मारपीट,जेठ पर लगा छेड़खानी और कपड़े फाड़ने का आरोप

हरिद्वार: पति की मौत के बाद महिला को सहारे की जरूरत थी लेकिन ससुराल में विवाद के चलते वो कोर्ट कजहरी के चक्कर लगाने में मजबूर हुई। उसे अपने हक की लड़ाई लड़नी ही थी अपने लिए नहीं तो अपने बच्चों के लिए ही सही। कोर्ट ने जब ससुराल पक्ष में महिला को अपने साथ रखने को कहा था तो उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। ये वहीं महिला है जो उनके बेटे की पत्नी बनकर घर आई थी और आज भी उसके नाम के साथ इस दुनिया में रह रही है।

मामला हरिद्वार का है। जहां विधवा के साथ छेड़छाड़ और उसकी मां के साथ मारपीट का हुई है। खबर के अनुसार पति की मौत होने के बाद एक महिला का ससुराल पक्ष से विवाद कोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट ने महिला को ससुराल में ही रहने के लिए स्थान देने का आदेश सुनाया था। हरिद्वार कोर्ट के आदेश पर ससुराल में कब्जा लेने गई विधवा और उसकी मां की ससुराल पक्ष ने बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं विधवा के साथ छेड़छाड़ भी हुई और जैठ ने साले के साथ मिवकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। विधवा महिला ने कनखल पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई की और पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

रविवार को महिला अपनी मां और बच्चों के साथ ससुराल पहुंची थी। इस दौरान उसके जेठ संजीव अग्रवाल और उसके साले राहुल ने कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़खानी कर दी और कपड़े फाड़ दिए। बेटी को परेशानी में देख मां ने जब उसका बचाव किया तो तब उन्होंने उसे भी भी बुरी तरह पीटा। आरोप है कि जेठानी नेहा अग्रवाल ने अपनी मां और बहन शशि के साथ मिलकर उसे एवं उसकी मां को पीटा और हत्या की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पीड़िता ने कनखल थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसओ हरिओमराज चौहान कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

To Top