Life Style

आज है डॉक्टर्स डे, आखिर क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे, जानें…

दुनियाभर में डॉक्टर्स को बहुत सम्मान दिया जाता है। हमारे देश में तो उन्हें पूजा जाता है। वैसे इंसान इस काबिल नहीं कि उसकी तुलना भगवान से की जाए लेकिन डॉक्टरों ने अपने काम से यह दर्जा हासिल कर लिया है। वैसे तो जीवन व मृत्यु इंसान नहीं भगवान के हाथ में होती है। लेकिन अब भगवान ने इंसान को डॉक्टर बनाकर उसे ही जीवन देने का हक दे दिया है। डॉक्टर्स के समर्पण व कार्य के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व लगन को सम्मान देने के लिए हर साल एक जुलाई को हम डॉक्टर्स डे मनाते है।

सबसे पहले भारत में एक जुलाई 1991 को डॉक्टर्स डे मनाया गया था। भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विधान चन्द्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए प्रत्येक साल एक जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। चार फरवरी 1961 में डॉ. विधान चन्द्र रॉय भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे गए। उनका जन्म एक जुलाई 1882 को बिहार के पटना में हुआ था। महान फिजिशियन डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय पं. बगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे।</p

खास बात यह है कि उन्हें उनकी दूरदर्शी नेतृत्व के लिए पं. बंगाल राज्य का आर्किटेक्ट भी कहा जाता था। रॉय साहब ने अपनी डॉक्टरी की डिग्री कलकत्ता से पूरी की और एमआरसीपी और एफआरसीएस की डिग्री लंदन से पूरी की। 1911 में भारत लौटने के बाद एक चिकित्सक के रुप में अपने चिकित्सा जीवन की शुरुआत की। दुनिया के दूसरे देशों में डॉक्टर्स डे अलग-अलग दिन मनाया जाता है। जैसे अमेरिका में 30 मार्च को मनाया जाता है जो कि इससे पहले नौ मई को मनाया जाता था। ठीक इसी तरह क्यूबा, ईरान में भी यह दिन अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2019 थीम (National Doctor’s Day 2019 Theme)”डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा और शून्य सहिष्णुता” (“Zero tolerance to violence against doctors and clinical establishment”) रखी गई है। हर साल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) थीम (Theme) की घोषणा करता है। इस साल की थीम पूरे भारत में डॉक्टरों के साथ हो रही हिंसा के बारे में जागरूकता (Theme will raise awareness about the violence happening with the doctors) बढ़ाएगी। इसके साथ ही 1 जुलाई से 8 जुलाई 2019 (1 July 2019 -8 July 2019) तक पूरे सप्ताह ‘सेफ फ्रेटरनिटी वीक’ (‘Safe Fraternity Week’) के रूप में भी मनाया जाएगा।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

 

To Top