Life Style

आंखों में हो रही सूजन का जड़ से इलाज करेगी ये होम्योपैथिक दवाएं,वीडियो टिप्स

हल्द्वानी: आंखों में कई बार सूजन आ जाती है जिसके कारण वह फूली हुई नजर आती हैं। इस अहम विषय के बारे में हल्द्वानी स्थित साहस होम्योपैथिक के डॉक्टर नवीन पांडे ने जानकारी दी और परेशानी से ग्रस्त लोगों को टिप्स भी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा कई बार थकान की वजह से या फिर नींद न पूरी होने की वजह से होता है लेकिन अगर आप इस समस्‍या से अक्‍सर ही दो चार होते हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

डॉक्टर नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि आंखों के आस-पास की त्वचा काफी पतली और संवेदनशील होती है। इसकी वजह से आंखों में सूजन होना बहुत ही सामान्य बात है। वातावरण से सम्बंधित कारक और स्वास्थ्य समस्याओं के अलावा अन्य कई प्रकार की चीजों के कारण भी आंखों में सूजन हो जाती है, जैसे एलर्जी, तनाव, आंखों की थकान और चेहरे की त्वचा की बनावट आदि। कई चीजें हैं जो आंखों में सूजन को बढ़ाती हैं, लेकिन मुख्य रूप से आंखों में द्रव इकट्ठा होना इसकी वजह है। द्रव आपकी आंखों और इसके आसपास की त्वचा के ऊतकों में इकट्ठा हो सकता है। क्योंकि यह शरीर के सबसे पतले ऊतक होते हैं, इसलिए इनमें किसी भी प्रकार की सूजन आसानी से दिखाई देने लगती है।

To Top