Uttarakhand News

उत्तराखंड में संक्रमित राज्यों से मुर्गियों और अंडों की आपूर्ति पर रोक,खरीद भी होगी बंद

देहरादून: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू से सुरक्षा के लिए पशुपालन विभाग ने संक्रमित राज्यों से मुर्गियों, चूजों और अंडों की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने पर अंडों व मुर्गियों की खरीद बंद कर दी जाएगी। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अब पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू संक्रमित राज्यों से प्रदेश में मुर्गियों, चूजों व अंडों की आपूर्ति पर रोक लगा दी है ताकि प्रदेश में बर्ड फ्लू न फैल सके।

वर्तमान में प्रदेश में 408 बड़े लेयर और बॉयलर पोल्ट्री फार्म हैं। इसके अलावा 14 हजार से ज्यादा छोटे पोल्ट्री फार्म हैं। प्रदेश में मुर्गीपालन भी स्वरोजगार का एक बड़ा जरिया है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा व चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू से हजारों पक्षियों की मौत के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी हो गया है।

यह भी पढ़े:कौशिक दिल्ली आएं तो हम उन्हें केजरीवाल मॉडल से कराएंगे रूबरू,हमें भाग जाने कि आदत नहीं : सिसोदिया

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:चार्ज संभालने के 15 घंटों बाद हुआ CO का ट्रांसफर, विवाद पैदा कर रहा है कारण

इधर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बर्ड फ्लू से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। इस बीच उन्होंने मुख्य सचिव ओम प्रकाश से भी बात की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार से इस बारे में अभी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

बृहस्पतिवार तक गाइडलाइन प्राप्त होते ही शासन के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर नियमित रूप से निगरानी की जा रही रही है। अभी तक किसी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू रोग के लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियात के तौर पर संक्रमित राज्यों से अंडों, मुर्गियों व चूजों की आपूर्ति को प्रतिबंध किया गया है। बर्ड फ्लू की जांच के लिए जिला व ब्लाक स्तर पर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:पहाड़ के सपूत CDS जनरल रावत की चेतावनी,भारत से मुकाबला करने वाले टूटकर बर्बाद हो जाएंगे

यह भी पढ़े:गर्व के पल, देवभूमि की बेटी आरुषि निशंक बनी ‘अर्थ डे नेटवर्क स्टार’-2020,मां गंगा को किया नमन

To Top
Ad