Nainital-Haldwani News

नैनीताल के कई इलाकों में फैला कूड़ा, पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल

नैनीताल के कई इलाकों में फैला कूड़ा, पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल

नैनीताल: सफाई व्यवस्था को लेकर नगर में चल रही मुहिम पर कुछ लोग पलीता लगा रहे हैं। कुछ लोग कूड़ेदान होने के बावजूद सड़कों पर कचरा फेंक रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका की लंबे समय से सफाई व्यवस्था चरमराई गई है। जिससे पालिका के ऊपर सवाल उठने शुरू हो चुके है। क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में नैनीताल नगर पालिका ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया था।

यह भी पढ़े:सतर्क रहिए:उत्तराखंड के पूर्णागिरी धाम के 17 पुजारी और दुकानदार कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़े:नैनीताल रामगढ़ के फल विदेशों में भी बनाएंगे पहचान, जल्द खुलेगी फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट


बता दें कि पालिका की ओर से कूड़ेदानों से कूड़ा नहीं हटाया जा रहा है। अब कूड़ा सड़को पर फैल रहा है, जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों में भी आक्रोश फैल रहा है। मल्लीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्र, डीएसबी क्षेत्र, ठंडी सड़क, बीडी पांडे अस्पताल के समीप आदि क्षेत्रों में अधिकांश जगहों पर पालिका द्वारा लगाए गए कूडे़दान भर चुके हैं, जिससे नगर में जगह-जगह पर कूडे के ढेर लग गए हैं। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल कूड़ा हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इसे जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े:हाईस्कूल में पढ़ने वाली द्वाराहाट की श्रुति भट्ट ने पूरे इंडिया में हासिल किया पहला स्थान

यह भी पढ़े:केदारबाबा से मिलने पहुंच रहा है तीर्थयात्रियों का सैलाब,हेली सेवा की बुकिंग लगभग पैक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में अव्वल आई थी नैनीताल पालिका

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के 25- 50 हजार जनसंख्या वाले निकायों में नैनीताल पालिका ने प्रदेश में पहला स्थान पाया था। जबकि देश के नॉर्थ जोन में देश में 68 वां स्थान हासिल किया था। वहीं बीते वर्ष नगर पालिका नैनीताल को देश में 616वां स्थान मिला था। जबकि प्रदेश में पालिका ने 21वां स्थान प्राप्त किया था। दिल्ली से आई टीम की ओर से डारेक्टर ऑब्जर्वेशन फील्ड वेरिफिकेशन, सिटीजन फीटबेक, ऑनलाइन रिपोर्टिंग व शौच व कूड़ा मुक्त शहर के तहत रौंकिंग की गई। नैनीताल नगर पालिका को 6 हजार में से 2400.35 अंक मिले थे। इसके बावजूद पालिका के ये हाल बने हुए है। ईओ नगर पालिका अशोक वर्मा ने कहा कि उक्त इलाकों का निरीक्षण किया जाएगा, साथ ही कर्मचारियों को भेज सभी स्थानों की सफाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़े:IPL में बनाई ड्रीम टीम,अल्मोड़ा के भगत सिंह को my11circle ने बनाया करोड़पति

यह भी पढ़े:रुद्रपुर से लखनऊ के लिए होगा उत्तराखंड रोडवेज बस का संचालन,एक दिन में दो बसें चलेगी

To Top