Sports News

हॉकी वर्ल्ड लीग:भारत ने पाकिस्तान को 6-1 पीटा

नई दिल्ली: भारत ने हॉकी में पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा है। हॉकी वर्ल्ड लीग में  5-8वें स्थान के लिए मुकाबले में भारत ने पाक को 6-1 से मात दी। इससे पहले लीग मुकाबले में 18 जून को भारत ने पाकिस्तान पर 7-1 से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। अब भारतीय टीम पांचवें स्थान के लिए कनाडा से रविवार को भिड़ेगी।कनाडा ने 5-8वें स्थान के लिए हुए मैच में चीन को 7-3 से शिकस्त दी।

  • भारत के लिए गोल हासिल करने वाले खिलाड़ी:
  • रमनदीप सिंह 8वां मिनट ( पहला गोल)
  • 25वां मिनट  तलविंदर सिंह ( दूसरा गोल)
  • 28वें मिनट ने रमनदीप (चौथा गोल)
  • हरमनप्रीत सिंह 36वां मिनट ( पांचवा गोल)
  • मनदीप सिंह ने 59वां मिनट ( छठा गोल)

पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल 41वें मिनट में एजाज अहमद ने किया।

To Top