Sports News

महिला एशिया कप : चौथी बार फाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत

 नई दिल्ली : महिला हॉकी एशिया कप के सेमीफइनल में शुक्रवार को  भारत और जापान की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। यह मैच भारत के समय अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा | भारत ने क्वाटर फाइनल में जहाँ कजाकिस्तान को 7 -1 से हराया था। वहीँ जापान ने मलेशिया को 2 -0 से हराकर सेमीफइनल में जगह बनाई | भारत एशिया कप केवल एक बार सन 2004 में जापान को फाइनल में हरा कर जीता है |जापान 2013 और 20O7 में दो बार इस ख़िताब को अपने नाम कर चुका है |

भारतीय टीम ने तीन बार इस टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया |1999 में भारत में आयोजित हुए टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को द. कोरिया के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था | 2004 में भारत एशिया का सरताज बनने में कामयाब रहा |

2009 में बैंकॉक में हुए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया , लेकिन फाइनल में चीन ने 5-3 से मात देकर उसके सफर का अंत किया |

जापान पांच बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है | जिसमे उसे दो बार सफलता हासिल हुई है और तीन बार निराशा हाथ लगी है | 2007 और 2013 में खिताबी जीत के अलावा 1985, 1989 और 2004 में फाइनल तक का सफर तय किया था | भारत की निगाह जहां दूसरी बार इस खिताब को जीतने का होगा, वहीं जापान तीसरी बार इस ख़िताब को अपने नाम करना चाहेगा |

To Top