Sports News

IPL-10 को मिला अपना विजेता, मुंबई ने पुणे को एक विकेट से हराया

 

 

नई दिल्ली: आईपीेएल सीजन 10 को अपना विजेता मिल गया है।  हैदराबाद में खेले गए फाइनल मैच में मुंबई ने पुणे को एक रन से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे और लगा कि पुणे इस लक्ष्य को आसानी से पा लेगी। लेकिन 2 बार की चैंपियंन मुंबई को अपने ऊपर विश्वास था और उसने वहीं किया। मुंबई के गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी के आगें स्टार बल्लेबाजों से भरी पुणे के बल्लेबाजी क्रम को लक्ष्य से एक रन दूर रखा। फाइनल ओवर में पुणे को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी लेकिन मिचेल जॉनसन की पहली बॉल में मनोज तिवारी ने चौका मार दिया लेकिन अगली दो बॉल में उन्होंने तिवारी और  51 रनों पर खेल रहे पुणे के कप्तान स्मिथ को आउट कर मुकाबले को अपनी तरफ कर दिया। अाखिरी गेंद पर पुणे को 4 रनों की जरूरत थी लेकिन वो दो ही रन बना पाई और मुंबई ने तीसरी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया। बता दे कि तीनों बार मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा ने ही की है। इससे पहले मुंबई ने 2013 और 2015 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। मुंबई के लिए 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले क्रुनाल पांड्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

To Top