Nainital-Haldwani News

तीसरी बार महिला ऑफिसर ने संभाली नैनीताल की कमान,SSP ने साझा किया अपना प्लान

हल्द्वानी: IPS प्रीति प्रियदर्शिनी ने नैनीताल एसएसपी का पदभार ग्रहण कर लिया है। 2012 आर आर बैच की आईपीएस ऑफिसर ने अपनी प्राथमिकताओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को सोल्व करने पर पुलिस का फोक्स रहेगा। इसके अलावा लोगों की शिकायत पुलिस के पास पहुंचे इसके लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।

महिलाओं से संबंधित अपराधों में उन्हें जल्दी से जल्दी सजा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं पहाड़ में तेजी से फैल रहे नशे को रोकने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा समाज में नशे के दुष्प्रणामों के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। जनपद स्तरीय अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

नैनीताल आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं एवं यातायात व्यवस्थाओं के सुगम संचालन के लिये गणमान्य लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनके सुझावों के आधार पर नई यातायात योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा। साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग ठगों के झांसे में ना आए। जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण कर उनकी हर संभव सहायता करने के प्रयास किये जायेंगे। पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ करें इस ओर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये जायेंगे।

पिथौरागढ़ की एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी को नैनीताल जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। वह जिले की तीसरी महिला एसएसपी होंगी। उनसे पूर्व वीवीआइपी जिले नैनीताल की कमान विम्मी सचदेवा और स्वीटी अग्रवाल भी संभाल चुकी हैं।

विम्मी सचदेवा ने नौ महीने और स्वीटी अग्रवाल ने 11 महीने तक दायित्व निभाया था। अब सवा चार साल बाद जिले की कमान फिर से महिला अफसर के हाथ में होगी। । प्रीति प्रियदर्शिनी पिथौरागढ़ से पहले वह बागेश्वर, विजिलेंस, चमोली, हल्द्वानी इंटेलीजेंस में भी तैनात रह चुकी हैं। 

To Top
Ad