Breaking News

अफगानिस्तान के कंधार में आंतकी मुठभेड़, 40 आतंकी ढेर

नई दिल्ली: कंधार में सुरक्षा बलों के चेक पोस्ट पर हुए हमले में 40 तालिबानी आतंकी मारे गए जबकि 35 घायल हो गए | मंगलवार को कंधार पुलिस के प्रवक्ता जिया दुरानी ने मीडिया को बताया तालिबान के आतंकियों ने घात लगाकर सेना के पोस्ट्स पर हमला किया | यह हमला ज़हरी और मैवन्द में हुआ |

पुलिस के अनुसार ये तालिबान के द्वारा किये सबसे बड़े हमलों में से एक था | इस हमले में 22 पुलिसकर्मी मारे गए जबकि 15 अन्य घायल हो गए |तालिबान ने अभी तक इस हमले पर कोई टिपण्णी नहीं की है | हमले से जुडी बाकि जानकारी अभी आनी बाकि है | कंधार पुलिस ने कम से कम चार आत्मघाती हमलावरों को भी मार गिराया जो पुलिस हेडक्वाटर्स की तरफ बढ़ रहे थे |

To Top