Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: हाथों की महेंदी नहीं उतरी थी, ससुराल वालों को चूना लगाकर दुल्हन फरार

हल्द्वानी: घर में लक्ष्मी बनकर पहुंची दुल्हन ससुराल वालों के लिए परेशानी का विषय बन गई थी। हाथ की महेंदी नहीं उतरी थी और उसने अपने परिवार को चूना लगा दिया। अपने मसूबों में कामयाब होने के बाद वह घर से फरार से हो गई। मामला उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर के खटीमा का है। शादी के 12वें दिन एक दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। पति ने पुलिस में पत्नी के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस को जानकारी दी गई है कि दुल्हन सोने के जेवरात व 35 हजार की नकदी लेकर लापता हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

खबर के अनुसार पीडित गिरीश चन्द्र  ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह भजनपुर बनबसा निवासी युवती से शादी 28 नवंबर को हुआ था। शादी के बाद पत्नी फोन पर लगी रहती थी। वह अक्सर यह कहती थी कि दवाब में उसकी शादी की गई है। गिरीश कुछ दिन पहले 9 दिसंबर को ससुराल चला गया। जब अगले दिन वह खटीमा लौट रहे था तो अंजलि ने रास्ते में रुकने को कहा।

अंजलि ने कहा कि वह डिग्री कॉलेज जा रही है और वहां से काम पूरा कर घर आ जाएगी। जिसके बाद वह घर चले गया। काफी देर तक जब अंजलि नहीं लौटी तो उसने फोन किया लेकिन नंबर नहीं लगा। अनहोनी होने के शक होने पर उसने घर को चैक किया तो अलमारी से सोने के झुमके, नथ, मंगलसूत्र, अंगूठी, मांगटीका समेत 35 हजार की नकदी गायब थे। इसके बाद उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सभी लोगों ने दुल्हन को कई जगह खोजा लेकिन वह कही नहीं मिली। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचे, मामले की जानकारी दी।

To Top