Life Style

SINGH DENTAL हल्द्वानी: समय पर इलाज दिलाएगा पायरिया की बीमारी से निजात , जरूर जानें ये टिप्स

हल्द्वानी: पायरिया दांतों की ऐसी बीमारी है जो किसी भी उम्र के लोगों के अपने चपेट में ले सकती है। इस बीमारी की ओर शुरू में ध्यान काफी कम लोगों का जाता है। पायरिया से ग्रस्त होने पर दांत ढीले होकर हिलने लग जाते हैं। मसूढ़ों से मवाद और रक्त निकलने लगता है। दांतों पर कड़ी पपड़ियां जम जाती हैं। मुंह से दुर्गंध आने लगती है। उचित चिकित्सा न करने पर दांत कमजोर होकर गिर सकते हैं।

पायरिया के संबंध में हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित सिंह डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर उत्कर्ष सिंह ने बताया कि इस बीमारी में दांत में दर्द नहीं होता है जो सबसे ज्यादा दुर्भाग्य है। इसी कारण से रोगी का इस तरफ ध्यान नहीं जाता है। उन्होंने कहा अगर किसी को दांतों के संबंध में कोई परेशानी लगती है तो उन्हें तुंरत  मसूड़ों के स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना चाहिए।

पायरिया की बीमारी से रोगी को डायबेटिसहोने का खतरा भी होता है और अगर किसी मरीज को डायबेटिस है तो उसे पायरिया हो सकता है।  इस स्थिति में Periodontist से जरूर दांतों का चैकअप करवाए। इससे शुरू में ही इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है। बीमारी के बढ़ने से सारें दांत हल्के होकर गिरने लगते हैं। सही समय पर इलाज आपके दांत को बचा सकता है।

To Top