Life Style

परीक्षा फोबिया ना पालें, अच्छे अंक लाने में मदद करेगी डॉक्टर नेहा शर्मा की ये टिप्स

हल्द्वानी:बोर्ड परीक्षाओं का काउंट डाउन शुरू हो गया है। विद्यार्थियों परीक्षाओं के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। कई बार देखा जाता है कि बच्चे पढ़ाई के दवाब में आ जाते हैं। कई बच्चों को तबीयत भी खराब हो जाती है, जिसे फोबिया कहा जाता है। इस विषय पर हल्द्वानी मुखानी स्थित मनसा मानसी क्लीनिक की मनौचिकित्सक डॉक्टर नेहा शर्मा ने टिप्स दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अंदर आत्मविश्वास बरकरार रखना चाहिए। फेल होने का डर अपने अंदर नहीू पालना चाहिए। अपनी तैयारियों पर विश्वास रखें, इससे आप पॉजीटिव रहेंगे और अच्छे मार्क हासिल कर पाएंगे। परीक्षा के दिनों में तर्कहीन और गलत विचारों को अंदर नहीं लाना चाहिए।

डॉक्टर नेहा शर्मा द्वारा दी गई अहम टिप्स

आत्म विश्वास के साथ टाइम टेबल बनाकर पढ़े।

तनाव होने पर दस बार गहरी सांस लेकर छोड़े।

एक घंटे के अंतराल में 10 से 20 मिनट का ब्रेक लें।

कमजोर विषय पर ध्यान दें।

देर रात या पूरी रात पढ़ाई करने का प्लान ना बनाए। 6 घंटे की नींद जरूर लें।

प्री बोर्ड के कम नंबर लेकर चिंता न करें। सोचे कि आगे औेर अच्छा होगा।

To Top