Nainital-Haldwani News

महाराष्ट्र पुलिस पहुंची हल्द्वानी, होटल में छिपे पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, पूरा केस जानें

हल्द्वानी: जुर्म को अंजाम देने के बाद एक दंपत्ति हल्द्वानी के होटल में छिपी थी, जिन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों पर कारोबार में पार्टनर के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसके अलावा पुरुष पर दुष्कर्म के भी आरोप लगे हैं। दोनों को पुलिस नागपुर वापस ले गई है। आरोपी पिथौरागढ़ जिला का रहने वाला है। दोनों को खोजने में हल्द्वानी पुलिस ने भी महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग किया।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ के थाना जाजरदेवल निवासी पंकज पटियाल पत्नी के साथ नागपुर में रहता है। वहां वह होटल कारोबारी है। उनके कारोबार में एक स्थानीय महिला भी पार्टनर है। 2 फरवरी को महिला ने पंकज और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और रुपए गबन करने के आरोप में केस दर्ज कराया। इसके अलावा पंकज पर महिला करोबारी के साथ रेप करने के भी आरोप लगे हैं।

पंकज नागपुर से गायब था तो नागपुर पुलिस सर्विलांस के सहारे उसे खोजना शुरू किया तो लोकेशन हल्द्वानी मिली। प्रभारी एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि नागपुर में एक होटल कारोबारी महिला ने मूल रूप से पिथौरागढ़ के थाना जाजरदेवल निवासी पंकज पटियाल और उसकी पत्नी पर पीड़ित होटल कारोबारी से धोखाधड़ी और गबन का भी आरोप है। नागपुर पुलिस ने आरोपी दंपति को नैनीताल रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। वह दो दिन से हल्द्वानी में छिपे थे। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड के बाद नागपुर पुलिस आरोपियों को लेकर वापस रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा सड़क हादसे में दो की मौत,दिल्ली से बेटों की शादी का न्यौता देने गांव आ रहे थे शेर सिंह बिष्ट
यह भी पढ़ें: डिप्रेशन ने छीन ली हल्द्वानी के एक और व्यक्ति की ज़िंदगी, आत्महत्या से पसरा मातम
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा:मंगश्री देवी ने बचाई 25 लोगों की जान, बहादुरी के लिए मिलेगा 5 लाख का इनाम
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मोबाइल पर मिलेगी शराब की बोतल से लेकर पव्वे तक की सारी जानकारी

To Top