Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: सिसौदिया ने दिया CM त्रिवेंद्र को चैलेंज, कहा ” हम जीतेंगे 70 में से 70 सीटें”

हल्द्वानी: 11 दिसंबर को मनीष सिसौदिया हल्द्वानी पहुंचे। बता दें कि वे कुमाऊं भ्रमण पर हैं। यहां आप पार्टी की शुरुआत करने के लिए दिल्ली के डिप्टी सीएम सबसे पहले शनिवार सुबह नीम करौली बाबा के धाम पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य और राज्य के लोगों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यहां आ कर दिल को सुकून मिला है। इसके बाद नैनीताल रोड हल्द्वानी में आप पार्टी द्वारा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लोगों ने मनीष सिसौदिया से सवाल पूछे। आप पार्टी की तरफ से चुनावी हुंकार भरते हुए सिसौदिया ने कहा कि हैं देवभूमि वासी अब मन बना चुके हैं और हम एक विकल्प के तौर पर उत्तराखंड में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने जनता से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि वे यहां भी दिल्ली की तर्ज पर काम करेंगे। उत्तराखंड के स्कूलों को सुविधाजनक और सुंदर बनाने के सम्पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। मनीष सिसौदिया ने बताया कि दिल्ली के सरकारी विद्यालयों की हालत देख कर ही आप समझ सकते हैं वहां किस स्तर का काम हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों से भी विद्यार्थी निकल कर आईआईटी जैसे मुश्किल इम्तिहान उत्तीर्ण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसा ही वे और उनकी पार्टी उत्तराखंड में भी करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की अमृता ने यूजीसी नेट परीक्षा में पाए 99.99 प्रतिशत अंक, जापान से मिली है स्कॉलरशिप

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद सेल्फ आइसोलेट हुईं मंत्री रेखा आर्या, ट्वीट से दी जानकारी

नीम करौली बाबा के दर्शन करने से पहले आप कार्यकर्ताओं से भी मिले थे। दर्शन के बाद नैनीताल रोड हल्द्वानी में आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम में मनीष सिसौदिया ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि वे 70 की 70 सीटें जीतेंगे। जीतने के बाद वे क्या क्या काम मुख्य तौर पर करेंगे, इसका भी सिसौदिया ने एक ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि बिजली पानी को फ्री किया जाएगा, सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली जाएगी।

सिसौदिया ने अन्य दोनों पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है। यहां केवल स्टिंग की राजनीति चलती है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चैलेंज देते हुए कहा कि मैं उनके साथ किसी भी मंच पर डिबेट करने के लिए तैयार हूं। वो बस मुझे 5 काम गिना दें हो उन्होंने जनता के लिए किए हैं।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक:दहेज पाने के लिए पत्नी के वीडियो दोस्तों को दिखाता था पति,पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: SDM ने मांगा तीस लाख रुपए दहेज,पत्नी को जलाने की भी कोशिश, केस दर्ज

उन्होंने जनता के दिल की बात करते हुए कहा कि आप पार्टी जनता का दर्द समझती है। हम जनता के पैसे यानी टैक्स का इस्तेमाल सही तरह से और सही जगह पर करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है आप पार्टी के दिल्ली में विकासशील होने का।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कमीशनखोरी पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने जनता से उनका साथ मांगा और बदले में उन्हें विकास करने का प्लान भी बताया।

यह भी पढ़ें: फ्लोरिडा की एकेडमी में हुआ रुड़की के रियांशु का चयन, बास्केटबॉल में भी आगे उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: बरातियों को लेकर आ रही बोलेरो खाई में गिरी,एक की मौत, मासूम समेत तीन घायल

To Top