Uttarakhand News

अमेरिका में बेटी मनस्वी ममगाईं ने बढ़ाया उत्तराखण्ड का मान, मिली बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी: देश में नाम कमाने के बाद उत्तराखंड की नारी शक्ति विदेशों में भी नाम कमा रही है। 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी गड़सेर गांव बागेश्वर निवासी मनस्वी ममगाईं को अमेरिका में हिंदुओं के सबसे बड़े संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन (आरएचसी) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनस्वी ममगाईं का ये संगठन राष्ट्रपति चुनावों के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप का बई प्रचार कर चुका है। ट्रंप के शपथ ग्रहण में उन्होंने नृत्य की प्रस्तुति भी दी थी। 42 लाख से अधिक सदस्यों वाले संगठन ने राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था।

Image result for मनस्वी ममगई ट्रंप

मनस्वी ममगाईं के प्रचार के बदौलत ही भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप पर भरोसा जताया था। उन्होंने ने ही अबकी बार-ट्रंप सरकार’ का नारा दिया था, जो काफी चर्चा में रहा। पूरे चुनाव प्रचार अभियान में मनस्वी की अहम भूमिका थी। तब वह संगठन में भारतीय एंबेसडर के रूप में काम कर रही थीं। संगठन का उपाध्यक्ष बनने के बाद मनस्वी ने बताया कि वो अमेरिका में  हिंदुओं की मदद करने और उनके मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का करना है। बता  दें कि रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन (आरएचसी) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन का समर्थन भी मिला हुआ है। इस साल उनके संगठन द्वारा व्हाइट हाउस में दिवाली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वह लॉस एंजिल्स में रहकर काम कर रही हैं। उनके पिता वाशिंगटन में रहते हैं।Image result for मनस्वी ममगई ट्रंप

मनस्वी के पिता का नाम जन्मेजय नैलवाल और मां प्रभा है। मां ने नैनीताल के डीएसबी परिसर से अपनी पढ़ाई की। मनस्वी का जन्म 1988 में दिल्ली में हुआ। उन्होंने साल 2006 में उन्होंने एलीट मॉडल लुक इंडिया, 2008 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल और 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। मनस्वी बॉलीवुड फिल्मों में भी नाम कर चुकी है। साल 2014 में मनस्वी ने अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म एक्शन-जैक्शन के जरिये बॉलीवुड में एंट्री की थी। मनस्वी ने अपना फिल्मी सफर को अभी भी जारी रखा है।

To Top