Uttarakhand News

उत्तराखंड में MTV रोडीज वाला शातिर लुटेरा, देहरादून पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

हल्द्वानी:राजधानी पुलिस के हत्थे एक शातिर लुटेरा चढ़ा है जो काफी वक्त से मोस्टवॉटेड था। उसकी तलाश केवल उत्तराखण्ड की पुलिस को नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली पुलिस को भी थी। केवल 24 साल की उम्र में आरोपी युवक के खिलाफ 35 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। वो अधिकतर महिलाओं को अपना निशाना बनता था और चैन लूटेरा था। आरोपी की पहचान करन शिवपुरी के रूप में हुई है।

karan shivpuri

वह मूल रूप से कोटद्वार का रहने वाला है।  देहरादन पुलिस ने चैंकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसने अपनी लूट की कई वारदातों को कबूला है और पुलिस को पूरे नेटर्वक के बारे में जानकारी दी।

डेंटल इंप्‍लांट पर हल्द्वानी प्रकाश डेंटल की टिप्स

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली के कई थाने में आरोपी करन शिवपुरी के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। करन दिल्ली में एक घंटे में 17 वारदातों को भी अंजाम भी दे चुका है। आरोपी राह चलते वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर अकेला ही चेन लूट करता था।

आरोपी का इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि करन ने साल 2006 में जब वह महज 13 साल का था तभी से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। उस दौरान एक दिन उसने महज एक घंटे में 17 घटनाओं को अंजाम दिया था। उस दौरान करन को उसकी उम्र का फायदा मिला और वह बच्चा जेल में केवल एक महीने की सजा काटकर बाहर आ गया। करन को पहले से ही बाइक चलाने का शौक रहा है। इसी शौक ने उसे शातिर अपराधी तो बना दिया। इस दौरान उसने 2009 में मुंबई के अंधेरी में स्टंट बाइकिंग शो एमटीवी रोडीज के लिए ऑडिशन दिया था। उसमें यह सफल हो गया था, मगर उस वक्त उसकी उम्र महज 17 साल थी। लिहाजा वह उसमें सलेक्ट नहीं हो पाया था।

हल्द्वानी के डॉक्टर पांडे होम्योपैथिक इलाज करेंगे साइनस को दूर

साल 2006 में अपने पिता की मृत्यु के बाद वह गलत संगत में पड़ गया था। इसके बाद उसने चेन लूट के साथ-साथ चोरी और लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया। वह साल 2015 में प्रेमनगर थाने से कार चोरी और फिर 2016 में बिजनौर के नजीबाबाद से कोटद्वार से लूटी गई कार के मामले में जेल जा चुका है। उसका एक साथी अंकित इस समय बिजनौर जिला कारागार में सजा भुगत रहा है।

देहरादून पुलिस ने किया खुलासा

बुधवार को पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर की तीन चेन लूट की घटनाओं में आरोपी शिवपुरी शामिल था। पुलिस को आरोपी से एक चेन व घटनाओं में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। वह किराए की मोटरसाइकिलों से घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ देहरादून, बिजनौर और दिल्ली के कई थानों में कुल 35 मुकदमें दर्ज हैं, इनमें दिल्ली के कुल 29 मुकदमें हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की रिमांड मांगी है।

nivedita kukreti, SSP dehradun

बता दें कि राजधानी देहरादून में नौ अप्रैल को नेहरू कॉलोनी में रिंग रोड पर, 15 अप्रैल को वसंत विहार सीमाद्वार के पास और 25 अप्रैल को रांझावाला रायपुर में महिला से चेन लूट की घटनाएं भी शिवपुरी द्वारा अंजाम तक पहुंचाई गई थी। वो अकेले इन वारदातों को अंदाज तक पहुंचाता था। तीनों घटनाओं के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक ही युवक की तस्वीरें सामने आईं। उसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

क्वालिटी एजुकेशन का हल्द्वानी के शैमफॉर्ड स्कूल से गहरा रिश्ता

मंगलवार देर रात पुलिस छह नंबर पुलिया पर डोभाल चौक पर चेकिंग कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल सवार तेजी से आते हुए पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया। इसी हड़बड़ाहट में वह सड़क पर गिर गया। पुलिस ने तत्काल उसे दबोच लिया। युवक का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आए युवक से मिल रहा था।

देवभूमि उत्तराखण्ड में पिछले 70 सालों से अपनी सेवा दे रहा है एक परिवार

आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका नाम करन शिवपुरी है और वो सेक्टर तीन फ्लैट नंबर 25ए द्वारका दिल्ली का रहने वाला है। मौजूदा वक्त में वह तरला जौलीग्रांट गांव में एक किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से लूटी गई चेन और एक पल्सर220 मोटरसाइकिल बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर दो पल्सर मोटरसाइकिल और बरामद हुई है।

To Top
Ad