Nainital-Haldwani News

बथुए के पेड़ की बदौलत चमके नैनीताल के रमेश जोशी, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

हल्द्वानी: जिले के ग्रामीण निवासी ने अपने धैर्य और बुद्धिबल का परिचय देते हुए नया आयाम हासिल किया है। कोटाबाग के एक गांव के व्यक्ति ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। उन्हें यह उपलब्धि बथुए के पेड़ को अत्याधिक उगाने के लिए मिली है।

जिला नैनीताल के कोटाबाग में बजूनिया हल्दू गांव हैं। यहां के रमेश चंद्र जोशी खूब सुर्खियों में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रमेश जोशी ने बथुए की पौध को 18 फीट तीन इंच तक उगा दिया। जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार,UPCL में 105 पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

यह भी पढ़ें: देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

रमेश चंद्र जोशी पूर्व में आइवीआरआइ बरेली में कर्मचारी रह चुके हैं। वे बताते हैं कि रिटायर होने के बाद फरवरी 2019 से उन्हों ने खेती में रुचि लेनी शुरू की। उन्होंने किचन गार्डन में ही सब्ज़ी उगाना शुरू कर दिया। इस बीच उन्होंने बथुए के भी करीब पांच पौधे लगाए थे।

जिसमें बथुए के पौधे ने धीरे धीरे पेड़ का रूप ले लिया। आपको बता दें कि बीते सात दिसंबर को भी इसकी नपाई की गई थी। तब उद्यान विभाग के कुछ अधिकारी आकर निरीक्षण कर के गए थे। तभी यह संभावनाएं जताई जा रही थी कि शायद कोई बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

अब जब दोबारा पेड़ की नपाई हुई तो इसने रिकॉर्ड बना दिया। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि अभी तक उद्यान विभाग के रिकार्ड में 16 से 17 फीट के बथुए का पेड़ दर्ज था। रमेश जोशी को बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी और भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के द्वारा प्रमाण पत्र भी दे दिया गया। इस रिक़र्ड से परिजनों, मित्रों और आस पड़ोसियों में काफी खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड CM रावत के स्वरोजगार के सपने के आढ़े आ रही है बैंकों की खराब कार्यशैली

यह भी पढ़ें: वैक्सीन के नाम पर साइबर ठग खाली कर सकते हैं बैंक खाता,उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़ें: नगर निगम बनेगा स्मार्ट, GIS से करेगा संपत्तियों का ब्योरा तैयार, आपकों घर बैठे मिलेगा सुविधा का लाभ

यह भी पढ़ें: नैनीताल HC: सीनियर वकील पर महिला वकील ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

To Top
Ad