Nainital-Haldwani News

नैनीताल: सरकारी दफ्तर में चल रही थी दारू पार्टी, वीडियो वायरल

हल्द्वानी: गर्मियों के मौसम के आते ही जंगलों में लगने वाली आग के मुद्दे पर वन विकास निगम का मुख्य फोकस है। मगर आग से निपटने की तैयारियों के दौरान तल्लीताल लकड़ी टाल के समीप उत्तराखंड वन विकास निगम के कार्यालय में जो दारू पार्टी चल रही है, वह बेहद अफसोसजनक है। एक महिला कार्मिक द्वारा दफ्तर में चल रही पार्टी का वीडियो बनाया गया जो कि काफी वायरल हो गया है। मामला अब उच्चाधिकारियों तक जा पहुंचा है।

निगम के दफ्तर में कार्यरत एक महिला कार्मिक ने वन विकास निगम के आला आधिकारियों को शिकायत संबंधी पत्र लिखा है। जिसमें दफ्तर के बाबू की करतूतों का लेखा जोखा बताया गया है। मुन्नी नाम की महिला ने लिखा है कि बाबू के द्वारा बिना रिश्वत के कोई भी काम नहीं किया जाता। साथ ही नैनीताल कार्यालय में लापरवाही भी चरम पर है। एक चालक पर महिला ने अभद्रता और गाली गलौच करने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल से हल्द्वानी लौट रहे युवक हुए सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत,दूसरा घायल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की जीत में चमके हल्द्वानी के बच्चे,पहली बार टीम ने हासिल किया यह मुकाम

शिकायती पत्र लिख भ्रष्ट लोगों को हटाने की मांग करने वाली महिला ने बताया है कि बड़े बाबू कई कार्मिकों को परेशान करता है। साथ ही एक कार्मिक को तो उसने जनवरी की सैलरी भी नहीं दी है। महिला के मुताबिक सोमवार सुबह 11:45 बजे अक्सर दफ्तर में ही अधिकारियों की पार्टी होती है। उत्पीड़न से आहत महिला ने बकायदा इस पार्टी के फोटो और वीडियो भी पत्र में संलग्न किए हैं।

जीएम विवेक कुमार के अनुसार मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। वीडियो का परीक्षण भी हो रहा है। लिहाजा कुछ लोग तो वीडियो में साफ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा नियमावली के उल्लंघन करने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी। बताया कि नैनीताल ऑफिस इंचार्ज की जिम्मेदारी प्रकाश आर्य के पास अतिरिक्त है। जीएम ने मामले को बेहद अफसोसजनक बताया है।

बहरहाल आपको बता दें कि मामला अब वन विकास निगम अध्यक्ष तक भी पहुंच गया है। वीडियो की बात करें तो वीडियो में साफ तौर पर एक कर्मचारी नमकीन बांटता दिख रहा है, जबकि आगे शराब की बोतल रखी है, जो आधी खाली हो चुकी है। सिगरेट के कश भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही ऑफिस की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश से आना जाना भी होगा महंगा, परिवहन निगम ने बढ़ाया रोडवेज बसों का किराया

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ निवासी युवक ने हल्द्वानी में किया सुसाइड, चाचा-चाची के घर पर रहता था बलबीर सिंह

यह भी पढ़ें: LPG के दामों ने लगाई आग,अब देने होंगे 819 रुपए, एक महीने में चौथी बार हुई बढ़ोत्तरी

यह भी पढ़ें: 21 हजार स्ट्रीट लाइट्स से जगमगाएगा हल्द्वानी,जनता के हाथ में होगा रिमोट कंट्रोल

To Top
Ad