Nainital-Haldwani News

नैनीताल: गेठियां की वादियों को भा गया कर्तव्य कर्मा और तामीर ग्रुप का संगम

हल्द्वानी: जिले में युवाओं और महिलाओं द्वारा तमाम मुहिम चलाई जा रही है जो राज्यभर में खूब वायरल हो रही है। नैनीताल जिले की बात करें तो कर्तव्य कर्मा एनजीओ और तामीर ग्रुप पिछले कई वक्त से अपनी कार्यशैली के चलते सुर्खियों में रह रहा है। कर्तव्य कर्मा एनजीओ नैनीताल में महिला सशक्तिकरण में काम कर रहा है। एनजीओ की महिलाओं द्वारा बनाई जा रही हेंडमेड ज्वेलरीज़ पूरे राज्य में सुर्खियों में है। वहीं तामीर ग्रुप जो युवाओं को अपनी प्रतिभा को सामने लाने का मंच दे रहा है। दोनों का मकसद है युवाओं व महिलाओं को अपनी प्रतिभा को सामने लाना है।

कर्तव्यकर्मा एनजीओ की महिलाएं प्रस्तुति देते हुए

दोनों ही समूह द्वारा रविवार को तल्ला गेठियां में इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों समूहों ने अपने लक्ष्य और कार्यशैली के बारे में इंवेंट में मौजूद लोगों को अवगत कराया। दोनों ही समूह ने मंच साझा कर जिले में प्रतिभा को आगें लाने का संकल्प किया। इस दौरान संगीत, डांस व कवि की प्रस्तुति भी दी गई। कर्तव्य कर्मा की जिन महिलाओं के हाथ में सुई और धागा होता है उनके हाथ में माइक और उनके संगीत के धुन ने तामीर के युवाओं के खड़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कर्तव्य कर्मा की टीम से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि हम अपने आप को खुशकिस्मत मानते हैं कि हम अपने घर पर रहकर अपने रूचि का काम कर रहे हैं। जो सिलाई पहले गांव के कुछ लोग देख पाते थे वो अब पूरा देश देख रहा है। उन्होंने जिलेभर की महिलाओं को इस तरह की मुहिम का हिस्सा बनने का आग्रह किया जो उनकी प्रतिभा को सामने ला पाए।

कर्तव्या कर्मा की टीम द्वारा बनाए गए फोटोफ्रेम के साथ तामीर की टीम के सदस्य

इस इवेंट में तामीर ग्रुप के पारस साहनी मुख्य केंद्र रहे। हाईस्कूल के इस छात्र की फोटोग्राफी की कला ने कर्तव्य कर्मा की टीम को चकित कर दिया। तामीर की टीम ने बताया कि हमारा मकसद युवाओं को अपनी प्रतिभा को सामने लाने का मंच देना है। वो कुछ भी हो सकता है। हम टीम में मौजूद टीम के हर सदस्य से कुछ ना कुछ सीखते हैं और यही हमारी टीम की सबसे बड़ी ताकत है। दोनों समूह की प्रस्तुति ने पूरे गेठियां की वादियों में सकारात्मक भाव का वो रंग घोल दिया जो इस कहानी के सामने आने के बाद सुनने वाले को जरूर प्रेरणा देगा।

तामीर ग्रुप के पारस साहनी
To Top
Ad