National News

सेक्स रैकेट का खुलासा, पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाती थीं लड़कियां, 11 गिरफ्तार

पहाड़ों में लोग घूमने आते हैं। वहां की सुंदरता को अपने दिल में बसा लेते हैं। मनाली भी कुछ इस तरहा का रिश्ता ही लोगों के साथ सदियों से मना रहा है। पर्यटन नगरी में अपने फायदे के लिए कुछ नकारात्मक तत्व उसकी छवि को धूमिल कर रहे हैं। पुलिस ने  मनाली  सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर इस क्रम में बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने नौ महिलाओं, लड़कियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो दलाल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से यहां यह सेक्स रैकेट चल रहा था जिसकी यहां के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि होटलों में दलालो के माध्यम से लड़किया सप्लाई की जाती थीं ।

स्थानीय महिलाओं को देह व्यापार के बारे में पता चला तो उन्होंने उन लोगों के खिलाफ मोर्जा खोल लिया जो अपने फायदे के लिए मनाली की छवि को खराब कर रहे है। महिलाओं ने मनाली के एक होटल में चले रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करवाया साथ ही इस धंधे को अंजाम देने वाले दो दलालों को भी पकड़वाया। उन्होंने प्रशासन और होटल कारोबारियों के साथ बैठक की और खुद शहर की सड़कों पर निकलीं।

महिलाओं को एक होटल में इस तरह के धंधे का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मनाली में ये महिलाएं और लड़कियां कुछ दिनों से खुले तौर पर सेक्स रैकेट को अंजाम दे रही थी। पुलिस एक्ट 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार किए हैं जिसमें दो पुरुष, नौ महिलाएं और लड़कियां शामिल है। बताया जा रहा है कि महिलाएं और लड़कियां पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की रहने वाली हैं।

सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ और लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं और लड़कियां दो से तीन होटलों के बाहर घूम रही थीं। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने सेक्स रैकेट में संलिप्त होने की बात कबूल ली।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

To Top