National News

निर्भया केस में आया बड़ा फैसला, इस दिन दी जाएगी दोषियों को फांसी

नई दिल्ली: निर्भया केस में वो लम्हा आ ही गया जिसका पूरे देश को इंतजार था। पटियाला कोर्ट ने रेप के दोषियों को फांसी दे दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपियों को 22 जनवरी को सजा दी जाए। आरोपियों को सुबह 7 बजे सजा दी जाएगी। कोर्ट में ये फैसला वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनाया गया। निर्भया के परिवार वालों की याचिका पर कोर्ट सुनवाई कर रही थी। याचिका में चारों आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की गई थी। बता दें कि दिसंबर 2012 में हुई इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस गैंगरेप और मर्डर केस में 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसमें मुकेश (30), पवन गुप्ता (23), विनय शर्मा (24), राम सिंह (22), अक्षय कुमार सिंह (27) और एक नाबालिग शामिल थे।

कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया मां संतुष्ट दिखी। उन्होंने ककहा कि एक बार फिर सच की जीत हुई है। पूरे देश को इस फैसला का इंतजार था और पता था कि दोषियों को सजा जरूर होगी। दिल्ली की कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी पक्ष 14 दिनों के भीतर अपने कानून उपायों का प्रयोग कर सकता है। निर्भया के आरोपियों के वकील एपी सिंह ने कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती देंगे।’

बता दें कि कानून के मुताबिक जब किसी व्यक्ति को जिसे मौत की सज़ा मिली हुई है, उसकी सभी कानूनी उपाय समाप्त हो जाते हैं तब ब्लैक वारंट या डेथ वारंट की कार्यवाही शुरू होती है। 2012 के दिल्ली गैंगरेप और हत्या मामले ने बलात्कार और महिला सुरक्षा से संबंधित भारत के आपराधिक कानूनों में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए थे।

To Top