National News

भारत की साहसी दुल्हन: नदी में पानी के बहाव से डरा दूल्हा, नाव पर सवार हो शादी के लिए आई दुल्हन

नई दिल्ली: मानसून के चलते उत्तर भारत के कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। लोगों के इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। सड़के बंद हो चुकी है लोगों को नदी के रास्ते यात्रा करनी पड़ रही है लेकिन बाढ़ के कारण उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। बिहार बाढ़ के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार उसमें एक मामले ने पूरे देश की नजर अपनी ओर की है। मामला है एक दुल्हन के साहस का, जो दूल्हे के बरात ना लेकर पहुंचने पर खुद ही नाव  पर सवार होकर शादी करने के लिए अपने ससुराल पहुंच गई। दरअसल साहेबगंज के मंडरो प्रखंड के खेलदाही गांव के मानवेल की शादी बिहार के किटाहर की मिनहारी में सुनीता टुडु से तय हुई थी।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल टिप्स: क्या और कब होती है Orthognathic सर्जरी !

मामला बिहार के कटिहार जिले का है।  एक दुल्हे के परिवर वालों ने शादी के दिन लड़की के घर  गांव में बाढ़ आने की बात कहकर इंकार कर दिया। इस फैसले से दुल्हन पक्ष परेशान हो गया था क्योंकि शादी की सारी तैयारियां हो गई थी। मनिहारी व साहेबगंज के बीच गंगा नदी में बाढ़ का पानी नदी में चढ़ने के कारण गंगा नदी में फेरी सेवा बंद कर दी गई थी। यहां नाव का परिचालन ही यातायात का मुख्‍य साधन रहने के कारण इलाके में बारात का आना-जाना प्रभावित हो गया था। इस कठिन वक्त पर दुल्हन के फैसले से दो घरों को खुशियों से रोशन कर दिया। दुल्हन ने बाढ़ का मुकाबला कर नाव से अपने ससुराल पहुंचने का फैसला किया।

होम्यपैथिक इलाज से दूर होगी चर्बी की गांठ, साहस होम्यो वीडियो टिप्स

दुल्हन के परिवार वालों ने बताया कि शादी दुल्हे के घर पर होगी । बता दें की ऐसी रोचक घटनाएँ इस इलाके में अक्सर देखी जाती है। पिछले वर्ष कुछ इसी तरह कटिहार के बाढ ग्रस्त कदवा का है जहा मंजनू शर्मा ने शादी कर अपनी दुल्हन को नाव से घर लेकर आये थे जो की मीडिया की सुर्खियां बनी थी।

To Top