National News

पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखने से किया इनकार, पति ने लगा ली फांसी

नई दिल्ली:करवा चौथ का व्रत महिला अपनी पति के लंबी उम्र के लिए करती है। इस रिवाज को सालों से निभाया जा रहा है।  महिलाएं व्रत रखने के लिए खासा उत्साहित रहती है। वहीं वैवाहिक जीवन शुरू करने वाली महिलाओं के लिए यह दिन कुछ खास रहता है। करवा चौथ शनिवार को मनाया गया। करवा चौथ के संबंध में एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। पत्नी के व्रत ना रखने से नाराज पति ने आत्महत्या कर दी। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है।

घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है। खबर के अनुसार दिनेश नाम के युवक ने अपनी पत्नी  करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कहा। कुछ महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी और वह चाहता था कि उसकी पत्नी शादी का पहला करवा चौथ रखे। लेकिन उसकी पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखने से इनकार कर दिया। पीड़ित के पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी कि दिनेश की पत्नी ने बीमार होने की बात कहते हुए व्रत रखने से इनकार कर दिया।

हो गया ऐलान,रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की नैया पार लगाएंगे ये खिलाड़ी..

पुलिस ने बताया कि पत्नी द्वारा व्रत रखने से मना करने के बाद पीड़ित दिनेश गुस्से में अपने कमरे में चला गया और उसने फांसी लगा ली। जैसे ही घरवालों को इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने पीड़ित के कमरे का दरवाजा तोड़ा और आनन फानन में उसे पास के अस्पताल से गए। जहां डॉक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया।

दंत चिकित्सा के लिए वरदान से कम नहीं है ” piezo surgery”, देखें वीडियो टिप्स

घरवालों ने दिनेश की मौत की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी कुछ महीनों पहले ही हुई थी। पेशे से दिनेश दर्जी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। यदि कोई पक्ष शिकायत दर्ज करवाता है, तो पुलिस मामले की जांच जरूर करेगी।

क्यों बहता है नाक से खून, अगली स्लाइड पर जानें होम्योपैथिक उपचार

Pages: 1 2

To Top
Ad