National News

फौरन निपटा लीजिए बैंक से जुड़े काम, मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

दिल्ली: बैंकों से जुड़े ज़रूरी काम फौरन करवा लीजिए। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी छुट्टियों की सूची में मई महीने में खासी छुट्टियां हैं। साफ है कि अवकाश के दिनों में बैंक कस्टमर्स का कोई काम बैंक द्वारा नहीं हो पाता। इसलिए छुट्टियों की सूची पर नज़र डालना आवश्यक है।

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें हर राज्य के हिसाब से बैंकों को छुट्टियां दी जाती हैं। इन छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टियां, नेशनल हॉलिडे समेत सभी तरह के अवकाश शामिल रहते हैं। बता दें कि आरबीआई की तरफ से जारी लिस्ट के हिसाब से मई महीने में कुल मिलाकर बैंकों में 12 दिन अवकाश रहने वाला है।

बैंकों में अवकाश (मई 2021)

7 मई | शुक्रवार | जमात- उल- विदा ( जम्मू और श्रीनगर जमात- उल- विदा के कारण बैंक नहीं खुलेंगे)

8 मई | शनिवार | साप्ताहिक छुट्टी

9 मई | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी

13 मई | बृहस्पतिवार | श्रीनगर, जम्मू, नागपुर और कानपुर में बैंक ईद के त्योहार के कारण बंद रहेंगे

14 मई | शुक्रवार | परशुराम जयंती / ईद/ अक्षय तृतीया (जम्मू, मुंबई, नागपुर में इस दिन बैंक खुले रहेंगे)

16 मई | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी

22 मई | शनिवार | साप्ताहिक छुट्टी

23 मई | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी

26 मई | बृहस्पतिवार | बुद्ध पूर्णिमा

30 मई | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए लेकिन ठीक होने वाले बढ़ा रहे हैं हौसला

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: जिले में Curfew 10 मई तक जारी रहेगा, डीएम ने इन सेवाओं में दी है छूट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: तारीफ के काबिल हैं डॉक्टर जोशी, बेहोशी से होश में आए तो फिर शुरू की मरीजों की सेवा

यह भी पढ़ें: खबरदार, अब नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन वज्रपात करेगा जिले से नशे का खात्मा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भालू ने बेटे पर किया हमला तो पिता ने जान पर खेलकर बचाया, दोनों हुए घायल

यह भी पढ़ें: सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में तैयार हुआ ऑक्सीजन प्लांट, दूसरे अस्पतालों की भी करेगा मदद

To Top
Ad