National News

मछुआरों के हाथ लगीं 2400 किलो की 4 मछलियां ,उठाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन , देखें वीडियो

नई दिल्ली: रोजाना हमारे सामने कुछ ऐसी खबरें जरूर आती है जो करोड़ो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। इस बार एक चौकाने वाली खबर महाराष्ट्र के रत्नागिरी से आ रही है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रत्नागिरी में मछली पकड़ने वाले मछुआरे तब हैरान रह गए जब उन्होंने 2400 किलो मछली पकड़ी। यह केवल 4 मछलि्यों का वजन है जो उन्होंने पकड़ी थी और इसे उठाने के लिए बाद में क्रेन को बुलाना पड़ा।

वैसे वाघिल मछली का वजन 50 से 60 किलो होता है लेकिन जो मछलियां मछुआरों के हाथ लगीं उनका औसत वजन 500 किलो बताया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद मछलियों को देखने के लिए सैकड़ो लोगों की भीड़ एकठ्ठा हो गई।  इन मछलियों में प्रत्येक का दाम 15 से 20 हजार है।

https://www.facebook.com/ZeeNewsEnglish/videos/1107842916053325/

बता दें कि समुद्र में मछलियां पकड़ते वक्त मछुआरों को अकसर ही अजीबोगरीब चीजें हाथ लगती रहती हैं। कई बार मछुआरों को ऐसी पुरानी चीजे अपने जाल में फंसी मिलती है जो बेशकीमती होतीा है। कई बार मछुआरों के हाथ खजाना भी समुद्र के जरिए हाथ लगा है।

अंडर-12 SRS कप में हिमालयन का कब्जा, SRS क्रिकेट एकेडमी को फाइनल में 9 विकेट से हराया

इसके अलावा कई मछलियां अपने आप में खास हो जाती हैं। साल 2017 में उत्तराखण्ड में एक टन की मछली पकड़ी गई थी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। यह घटना सल्ट के इनलौ गांव की थी।सल्ट के इनलौ गांव में मारी गई गौछ मछली मानसून सीजन में पहाड़ की नदियों खासकर रामगंगा नदी में पाई जाती है। गौछ मछली बगेरियस जाति की केटफिश मछली है। जिसका शिकार प्रतिबंधित है। रितेश चंद्र, सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग, अल्मोड़ा जिले की नदियों में पाई जाने वाली मछलियां सल्ट। अल्मोड़ा जिले की नदियों में अनेक तरह की मछलियां पाई जाती है।

उत्तराखण्ड खबर: जीजा से हुआ प्यार, शादी करने के लिए छोटी बहन ने कर डाली बड़ी बहन की हत्या

 

To Top