National News

दरिंदगी से हैरान पूरा देश, नशे में धुत 4 लोगों ने कुत्ते का किया रेप

नई दिल्ली: देश एक बार दरिदंगी की घटना से सकते में है। मामला ऐसा है कि जो किसी के भी पैरों से जमीन खिसका दे। इस बार फिर शिकार कोई इंसान नहीं बल्कि कुत्ता हुआ है। महाराष्ट्र में नशे में धुत 4 लोगों ने एक कुत्ते का रेप किया। खबर के अनुसार आरोपियों ने पैर-मुंह बांध चार लोगों ने कुत्ते के साथ गैंगरेप किया है। घटना के तीन दिन बाद मामला जब सामने आया तो सभी को होश उड़ गए।

इतिहास रच दूसरी बार हल्द्वानी के मेयर बनें जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, कुछ उम्मीदारों को नोटा से कम वोट

खबर के अनुसार मामला मलाड वेस्ट के मलवानी इलाके का है। नशे में  लोगों ने शनिवार को एक लावारिस कुत्ते को पकड़ा और उसके मुंह-पैर बांध दिए। फिर उसके साथ चारों ने रेप किया। यही नहीं आरोपियों ने कुत्ते की बेहरमी से पिटाई भी की। इसी दौरान पास में ही एक ऑटो ड्राइवर यह पूरी घटना देख रहा था। लेकिन, जब उसने देखा कि कुत्ते पर ज्यादा अत्याचार हो रहा है तो वह चिल्लाने लगा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।

हल्द्वानी के सौरभ रावत ने रणजी में रचा इतिहास, जमाया दोहरा शतक, पिता बोले…

इसके बाद एक महिला जब कुत्ते को खाना खिलाने गई तो उसकी हालत देखकर हैरान रह गई। कुत्ता खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा हुआ था। जब उसने इसकी पड़ताल की तो ऑटो ड्राइवर ने सारी सच्चाई बता दी। मामले की सूचना  एनिमल वेलफेयर को सूचित किया गया। एनिमल वेलफेयर की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को इलाज के लिए अपने साथ ले गई। वहीं, घटना के बाद से चारों आरोपी फरार हैं और तलाश जारी है। आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।  गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक गर्भवती बकरी के साथ रेप का मामला सामने आया था। वहीं, मुंबई से ही कुत्ते के साथ एक शख्स ने घिनौनी हरकत की थी।

लिंक पर क्लिक कर हल्द्वानी लाइव के चैनल को YOUTUBE पर Subscribe करें

To Top
Ad