National News

दरिंदगी की हद पार, 80 साल के बुजुर्ग ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

नई दिल्लीः भारत में दुष्कर्म के मामले के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। जहां एक तरफ लड़कियों कि सुरक्षा की बात की जाती है। वहीं आज लड़कियों से बलात्कार और दुष्कर्म के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहें हैं। एक बार फिर दुष्कर्म के मामले ने सनसनी फैला दी है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला असम से सामने आया है। जहां एक 12 साल की बच्ची से 80 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीते शनिवार को जिस समय बच्ची घर पर अकेले थी। उसी समय आरोपी घर में घुस गया और बच्ची के सात दुष्कर्म करने लगा। बच्ची ने हिम्मत दिखाई और जोर जोर से चिल्लाने लगी बच्ची की चीछ सुनकर स्थानीय लोग घर में जमा हो गए। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भागने लगा तो और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जमा हुए विलेज डिफेंस पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अनिल सैकया है।

To Top