National News

शराबी ने पिया सेनेटाइजर,इलाज के दौरान हॉस्पिटल में तोड़ा दम

नई दिल्ली: पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। कुछ स्थानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लगता है कि इस महामारी को लेकर कई लोग सीरियस नहीं है। लापरवाह लोगों को पुलिस अपने तरीके से हेंडल कर रही है। सरकार के द्वारा कोरोना वायरस बचने हेतु लगातार गाइडलाइन दी जा रही है। कोरोना वायरस से बचने के लिए सेनेटाइजर और मास्क का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। जो सेनेटाइजर जनता को सुरक्षा प्रदान कर रहा है वो किसी की जान ले लेगा ऐसे किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है उत्तर प्रदेश के महोबा से, जहां सदर कोतवाली क्षेत्र में आज सेनेटाइजर पीने से एक शराबी युवक की मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर राव की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यालय के भीतरर्कोट मुहाल का निवासी 28 वर्षीय आलोक अहिरवार ने घर मे रखे सेनेटाइजर का सेवन कर लिया। सेवन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी और तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया ,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। आलोक शराब पीने का आदी था।

भारत में अप्रैल 15 तक लॉक डाउन लगा हुआ है। देश भर में कोरोना वायरस के चलते 15 लोगों की जान चले गई हैं। वहीं 700 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। हालात से निपटने के लिए प्रशासन लोगों से घर के भीतर रहने की अपील कर रहा है।

To Top