National News

आयुष्मान योजना लांच, अब अपनों का इलाज करने से गरीबों की नहीं कटेगी जेब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- आयुष्मान भारत को देश को समर्पित किया। झारखंड की राजधानी रांची में पीएम ने इस योजना की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि इस योजना से निर्धन लोगों को भी धनी लोगों के बराबर का इलाज मिलेगा। मौजूदा दौर में जनता का स्वास्थ्य  सबेस जरूरी है और अगर देश को आगे बढ़ना है तो इस तरह की योजनाओं का शुरू होना बेहद जरूरी है। बता दे किं पहले इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के सिर्फ 5.38 लाख परिवार ही आ रहे थे। बाकी 22 लाख परिवारों को इसका फायदा नहीं मिल रहा था। अब सरकार की कोशिशों से इस योजना को उत्तराखंड के सभी परिवारों के लिए लागू कर दिया गया है।

रांची में हुई लांचिंग

रांची में पीएम मोदी द्वारा आयुष्मान भारत योजना के लॉन्च के अवसर पर झारखंड के सीएम रघुवर दास, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंस सिन्हा समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने योजना को लॉन्च करते हुए कहा, ‘हमारे ऋषि मुनियों ने सपना देखा था सर्वे भवंतु सुखिन का। हमें सदियों पुराने संकल्प को इसी शताब्दी में पूरा करना है। समाज की आखिरी पंक्ति में जो इंसान खड़ा है, गरीब से गरीब इंसान को इलाज मिले। स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा मिले। आज इस सपने को साकार करने का एक अहम कदम बिरसा मुंडा की धरती से उठाया जा रहा है।’

गरीबो का इलाज नहीं उनका इस्तेमाल किया गया

पीएम ने कहा कि जबसे देश आजाद हुआ तब से गरीबी हटाओं का नारा सुनते आए हैं। मोदी बोले, ‘गरीबों का आंख में धूल झोंकने वाले अगर आज से 40-50 साल पहले गरीबों के नाम पर राजनीति करने की बजाय गरीबों के सशक्तिकरण पर बल देते तो आज जो हिंदुस्तान दिख रहा है वैसा नहीं होता। उन्होंने गरीबी को समझने में गलती की। उन्हें लगा कि गरीब कुछ न कुछ मांगता है। गरीब को मुफ्त में दे दो। यही सोच गलत थी। गरीब जितना स्वाभिमानी होता है शायद उसे नापने का कोई तराजू नहीं है।’

मोदी ने कहा, ‘मैंने गरीबी को जीया है। एक स्वाभिमान है जो गरीबी में जीने की आदत देता है। हमने बीमारी की जड़ को पकड़ा है। देश गरीबी से मुक्ति की ओर तेजी से बढ़ा है। एक संस्था ने बताया कि दो-तीन सालों में 5 करोड़ से अधिक लोग अति गरीबी से बाहर निकले।’ मोदी ने पिछली सरकारों को घेरते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी खजाने को लूटा। जाति, धर्म देखकर योजनाएं बनाईं। आयुष्मान भारत संप्रदाय, जाति, ऊंच-नीच के आधार पर नहीं होगा।

 

कैसे करें उपयोग

सबसे पहले mera.pmjay.gov.in पर जाएं। अब आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और दिया हुआ captcha code भरना होगा। इसके बाद Generate OTP के लिंक पर क्लिक करना होगा | OTP भरने के बाद आपके सामे कुछ इस तरह का पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको सबसे पहले अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आपको category सेलेक्ट करनी होगी जिस में से आप दिए हुए ऑप्शन्स में से कुछ भी सेलेक्ट कर सकते हैं। आप जो भी category सेलेक्ट करेंगे आपको उसकी डीटेल दर्ज करनी होगी। उसके बाद खोजें/search के लिंक पर क्लिक करें। अगर आप इस योजना के लाभार्थी होंगें तो आपकी पूरी डीटेल आपके सामने आ जाएगी। आपका नाम लाभार्थी सूची में है ना नही आप यह टेलीफ़ोन करके भी पता कर सकते हैं-14555। अगर आपका नाम रजिस्टर्ड नहीं है तो चिंता ना करें। आप अपना रजिस्ट्रेशन फिर से करवा सकते हैं।

 

To Top
Ad