National News

आर्थिक पैकेज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपए की आर्थिक पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पैकेज 2020 में आत्मनिर्भर भारत को नई गति देगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी वर्गों को राहत देने के लिए लिए पीएम मोदी ने एक बहुत बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के आत्मनिर्भरता अभियान में उनके साथ हैं।

उन्होंने कहा, कि भारत पूरी दुनिया के लिए एक रोल मॉडल है। कोविड-19 से लड़ने में भारत के प्रयासों की दुनिया के हर मंच पर सराहना हुई है। पीएम मोदी ने हमेशा देश को मार्गदर्शन किया है। इस महामारी पर 5वीं बार उन्होंने देश की जनता के साथ संवाद स्थापित किया। आज कोरोना संकट से देश को उबारने के लिए, सभी वर्गों को राहत के लिए उन्होंने एक बहुत बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज के लिए 23 करोड़ जनता की ओर से मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं। यह आर्थिक पैकेज आगे बढ़ने में देश को मदद करेगा। कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने तथा देश को आत्मनिर्भर बनाने में यह विशेष आर्थिक पैकेज मील का पत्थर सिद्ध होगा।

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, कि वैश्विक महामारी कोरोना से महायुद्ध में पीएम ने अभूतपूर्व राहत पैकेज की घोषणा की है। देश के श्रमिकों, किसानों, रेहड़ी वालों से लेकर मध्यम वर्ग और उद्योग व व्यापार जगत तक के विकास के लिए 20 लाख करोड़ के ऐतिहासिक पैकेज से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

To Top