National News

Earthquake in Delhi: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake in Delhi: दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली पहले से परेशान हैं। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 7500 से ज्यादा केस सामने आ गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह (पीतमपुरा इलाके में) 11.28 मिनट में यह झटके महसूस किए गए थे। रिएक्टर स्केल में तीव्रता 2.2 मापी गई। भूकंप का केन्द्र सतह से 13 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

इससे पहले 10 मई को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 12 और 13 अप्रैल को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।इससे पहले दिल्ली में 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 12 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से उस दिन भी ज्यादातर लोग अपने घरों में ही थे ऐसे में सबने झटके महसूस किए। तब भूकंप की तीव्रता 3.5 बताई गई थी। तब केंद्र दिल्ली के ही पूर्वी हिस्से में था।अभी तक इस भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। क्योंकि 6 से ज्यादा तीव्रता के भूकंप को खतरनाक की श्रेणी में रखा जाता है।

To Top
Ad