National News

पांच युवकों ने गर्भवती महिला के साथ 11 बार किया Rape, मंगेतर ने किया सुसाइड

नई दिल्लीः देश में Rape के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला राजस्थान के बांसवाड़ा से सामने आया है। जहां एक लड़की अपने मंगेतर के साथ घूमने गई, महिला को 5 लड़कों ने पहले बंधक बना लिया। फिर उसके साथ 12 घंटे में 11 बार सामूहिक बलात्कार किया गया। इतना ही नही आरोपियों ने उसे और उसके प्रेमी की बुरी तरह से पिटाई भी की।

बता दें कि मामला बांसवाड़ा के सदर थाना इलाके का है। पुलिस को मामले के बारे में तब पता चला जब बस्ती गांव निवासी प्रभु नामक एक लड़के ने अचानक आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की तो Rape के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछा तो पीड़ित महिला ने बताया कि एक महिने पहले 13 जुलाई की रात को वो और प्रभु गांव से आ रहे थे। तभी रास्ते में 3 लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक और महिला दोनों बेहोश हो गए। आरोपी दोनों को उठाकर अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां एक कमरे में उन्हें बंद कर दिया। वहां पहले से आरोपियों के 2 साथी और मौजूद थे। इसके बाद आरोपियों ने रातभर बारी-बारी से महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़ित महिला डेढ़ महीने की गर्भवती थी। बलात्कार के वजह से महिला का बच्चा पेट में ही मर गया।

max face clinic haldwani

इसके बाद अगले दिन सुबह होने पर आरोपियों ने दोनों को सड़क किनारे फेंक दिया। होश आने पर प्रभु अपनी मंगेतर को लेकर गांव पहुंचा। प्रभु ने इस मामले के बारे में किसी को नही बताया और उसने आत्महत्या कर ली। मामले के बाद पुलिस जांच में जुट गई और पांचो आरोपियों सुनील चरपोटा, विकास, नरेश गुर्जर, विजय और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

To Top
Ad