National News

ऋतिक रोशन पर जान छिड़कती थी पत्नी, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस के लिए कई बार फैंस किसी भी हद को पार कर देते हैं। कई फैंस के लिए बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस उनके लिए भगवान होते हैं। तो कई फैंस इन एक्टर-एक्ट्रेस पर अपनी जान छिड़कते हैं। बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होने बॉलीवुड में तो झंडे गाड़े ही हैं। वहीं पूरी दुनिया में अपने स्मार्ट लुक्स और अपनी बेहतरीन एक्टींग से सभी को अपना दिवाना बनाया है। जी हां हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की। ऋतिक से दिल्लगी करना एक महिला को इतना भारी पड़ा की। उसको अपनी जिन्दगी से हाथ धोना पड़ा। न्यूयॉर्क शहर में एक पति ने पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि ऋतिक रोशन उनका क्रश थे। पत्नी को मारने के बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली।

बता दें कि न्यूयॉर्क स्थ‍ित क्वींस होम के रहने वाले दिनेश्वर बुद्धीदत्त ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी Donne Dojoy की हत्या कर दी। हत्या के बाद दिनेश्वर हावर्ड बीच के एक मैदान में गया और पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। चार महीने पहले जुलाई में ही दोनों ने शादी की थी।आत्महत्या करने से पहले खुद दिनेश्वर ने Donne की बहन को मैसेज कर हत्या के बारे में बताया था। मामले से दो दिन पहले बुधवार को कोर्ट में दिनेश्वर को पत्नी पर हमला करने का दोषी पाया गया था। Donne ने कोर्ट से दिनेश्वर से उसकी सुरक्षा करने के लिए प्रोटेक्शन ऑर्डर मांगा था।

पुलिस की पूछताछ के दौरान Donne के एक दोस्त ने बताया कि दिनेश्वर ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पर क्रश की वजह से Donne पर पहले भी हमला किया था। Donne जेमिनी अल्ट्रा लाउंज में बारटेंडर थीं। बता दें कि 21 अगस्त को भी दिनेश्वर को पत्नी पर हमला करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस मामले पर दिनेश्वर को जनवरी में सजा सुनाई जाने वाली थी।

To Top