National News

फेसबुक पर बढ़ रहे थे पत्नी के फॉलोअर्स, पति ने कर दी हत्या

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने से कई लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया जहां रातों रात लोगों को स्टार बना देता है। वहीं सोशल मीडिया कई लोगों की मौत का कारण भी बनता है। ऐसा ही एक मामला जयपुर से सामने आया है। जहां एक महिला को सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करने के साथ ही फॉलोअर्स की बढ़ती संख्या की वजह से जान गंवानी पड़ी।

बता दें कि घटना जयपुर के आमेर थाना इलाके की है। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर क्राइम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली हाई-वे स्थित माता के मंदिर के पास सड़क किनारे महिला का शव मिला था। पास में ही महिला की स्कूटी और हेलमेट भी मिला था। जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति अयाज अहमद को गिरफ्तार किया है। पत्नी के फेसबुक पर 6000 से ज्यादा फॉलोअर हो गए थे। और वो मोबाइल पर व्यस्त रहने लगी थी। पत्नी की इस आदत से परेशान पति ने साजिश कर पत्नी की हत्या ही कर दी।

पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के इरादे से पत्थर से सिर को कुचल दिया गया था। शव की शिनाख्त जयसिंहपुरा खोर निवासी नैना उर्फ रेशमा मंगलानी के तौर पर हुई है। घटना के बाद पुलिस ने परिवारवालों से पूछताछ की तो परिवारवालों ने बताया कि दो साल पहले ही दोनों ने गाजियाबाद में जाकर आर्य समाज में शादी की थी। बाद में फैयाज के कहने पर रेशमा ने निकाह भी किया। दोनों का 3 महीने का बेटा भी है।

पुलिस का कहना है कि रेशमा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती थी। उसके फॉलोअर्स भी काफी संख्या में बढ़ रहे थ। इसपर आरोपी पति अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था और रेशमा पिछले 1 साल से अपने पति से अलग रह रही थी।

To Top