National News

संसद में नारे लगाते हुए चाकू लेकर घुस आया शख्स,पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित संसद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक शख्स चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों की चौकसी को वो भेद नहीं पाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक का नाम सागर बताया जा रहा है और ईस्ट दिल्ली के लक्ष्मीनगर का रहने वाला है। सागर बाइक से संसद आया था। इसके बाद वह संसद के गेट संख्या 1 के पास रुक कर चाकू लहराने लगा। इसके तुरंत बाद जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया।

max face clinic haldwani

खबर के अनुसार पैरामिलिट्री फोर्सेज की ओर से शख्स को नियंत्रण में लेने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी। संसद मार्ग थाने ले जाया गयाष दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने संदिग्ध युवक की गाड़ी भी जब्त कर ली है। वहां मौजूद चश्मदीदों ने जानकारी दी कि शख्स राम रहीम के नारे लगा रहा था। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जिस गाड़ी से पहुंचा उसका नंबर DL 13  SU 9307 है। वह मेन गेट से जबर्दस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था तभी उसे वॉर एंड वार्ड गार्ड्स ने अपने नियंत्रण में ले लिया।

यह भी पढ़ें: उम्र की सीमा को प्यार ने तोड़ा, 55 साल की वैलेंटिना को हुआ 25 के नावेद से प्यार

यह भी पढ़ें: भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

यह भी पढ़ें:उत्तराखंडः चाऊमीन खिलाने के बहाने 10 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें:बेरोजगार युवाओं हो जाओ तैयार, सीधे इंटरव्यू द्वारा होने जा रही हैं बंपर भर्तियां

यह भी पढ़ें: सीनियर खिलाड़ियों के बाद युवाओं के लिए चैलेंज, अब होंगे अंडर-19 ट्रायल, जानें


To Top