Uttarakhand News

अनुमति के बाद भी सीएम योगी की मौसी को पुलिस ने नहीं करने दिया बॉर्डर क्रॉस

देहरादून: सोमवार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधम हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहारनपुर से निकली लेकिन उन्हें पुलिस ने बॉर्डर पर रोक। मुख्यमंत्री की मौसी सरोज देवी के साथ पुत्र सत्येंद्र सिंह बिष्ट थे। भगवानपुर रोड पर काली नदी पुलिस चौकी द्वारा उन्हें उत्तराखंड बॉर्डर पर रोका गया। इस बारे मे परिजनों ने जिला प्रशासन को जानकारी दी तो जिला प्रशासन द्वारा गाड़ी का बंदोबस्‍त कर उन्‍हें पौडी तक भेजा। बता दें कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार द्वारा पौड़ी तक जाने के लिए पास जारी किया गया था लेकिन इसके बाद भी उन्हें रोका गया।

पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने कहा कि उन्हें वापस इसलिए लौटाया क्योंकि राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है। बाहरी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, ऐसे उच्चाधिकारियों के आदेश हैं। लेकिन सत्येंद्र सिंह बिष्ट का कहा है कि उन्होंने चौकी इंचार्ज को सहारनपुर प्रशासन द्वारा जारी किया गया पास दिखाया था । इसके अलावा उन्होंने पौड़ी में अपने रिश्तेदारों से बात भी मोबाइल से कराना चाही लेकिन चौकी इंचार्ज ने एक ना सुनी। इसके बाद हमें घर वापस लौटना पड़ा। इस घटना के बाद सरोज देवी के पुत्र सत्येंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि वह जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई गाड़ी में पौड़ी जा रहे हैं। भगवानपुर उत्तराखंड को क्रॉस कर चुके हैं।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) का सोमवार सुबह 10:44 बजे दिल्ली एम्स में निधन हो गया। लीवर और किडनी में समस्या के कारण उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन मल्टीपल ऑर्गन फेल होने से रविवार देर रात हालत ज्यादा बिगड़ गई। आनंद सिंह का अंतिम संस्कार उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव पंचूर में मंगलवार को होगा। योगी ने पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि वे यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने परिवार से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अंतिम क्रिया संपन्न कराएं। 

To Top