Uttarakhand News

उत्तराखंड से निकलकर मोहन सिंह बिष्ट का दिल्ली में कमाल, 5वीं बार बनें विधायक

हल्द्वानी: दिल्ली विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए है। आप आदमी पार्टी तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। केजरीवाल एन्ड कंपनी ने 62 सीटे अपने नाम की है। दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों पर उत्तराखण्ड के लोगों की नजरे थी। उत्तराखण्ड के कुछ मूल निवासियों को पार्टियों ने अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा ने रवि नेगी ने पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी। अधिकतर राउंड पर वो सिसोदिया से आगें थे लेकिन अंत में बाजी आप के खाते में गई।

दूसरी ओर अल्मोड़ा के मूल निवासी मोहन सिंह बिष्ट को भाजपा ने करावल नगर से उम्मीदवार बनाया था। मोहन सिंह बिष्ट ने पार्टी के दाव को बेकार नहीं जाने दिया और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक को आठ हजार 223 मतों से हराया है। आठ फरवरी को हुए मतदान में यहां 67 फीसदी से कुछ अधिक मतदान हुआ था।  मोहन सिंह बिष्ट पांचवी बार दिल्ली में विधायक बनें हैं। इससे पहले 1998, 2003 2008 और 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में वह जीत हासिल कर चुके हैं।

करावल नगर सीट पर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे –

कपिल मिश्रा (आप) – 101865 वोट
मोहन सिंह बिष्ट (भाजपा) – 57434 वोट

करावल नगर सीट पर 2013 विधानसभा चुनाव के नतीजे –

मोहन सिंह बिष्ट (भाजपा) – 49262 वोट
कपिल मिश्रा (आप) – 46179

करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट चुनाव लड़ रहे थे जबकि कांग्रेस से अरविंद सिंह चुनावी मैदान में थे। वहीं इस बार आम आदमी पार्टी ने कपिल मिश्रा के पार्टी से बाहर होने के बाद इस बार दुर्गेश पाठक पर विश्वास जताया था।

To Top