Uttarakhand News

एनडी तिवारी के बेटे रोहित की मौत में नया मोड़, मां बोलीं…

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के पूर्व  मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का मंगलवार को मौत हो गई। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। मां उज्जवला तिवारी ने रोहित की मौत को सामान्य बताया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रोहित की मौत पर हमें कोई संदेह नहीं ,लेकिन कुछ लोगों ने उसे अवसाद ( डिप्रेशन) दिया है। जिसके बारे में मैं बाद में बताऊंगी। मंगलवार को पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे 40 साल के रोहित शेखर तिवारी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। रोहित अपनी मां,पत्नी और भाई के साथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में रहते थे।

रोहित की मां उज्ज्वला दोपहर में साकेत इलाके के मैक्स अस्पताल में मेडिकल जांच लेने गई थी। तभी उन्हें घर से नौकरों और सिद्धार्थ ने फोन कर बताया कि रोहित के नाक से खून निकल रहा है और उसके हाथ पैर ठंडे पड़ गए हैं, रोहित की मां फौरन अस्पताल से एम्बुलेंस लेकर घर डिफेंस कॉलोनी में अपने घर पहुंची और रोहित को लेकर वापस करीब 5 बजे मैक्स अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।

रोहित शेखर तिवारी के निधन की जानकारी पुलिस और हॉस्पिटल ने मीडिया को दी। मैक्स अस्पताल ने बताया कि रोहित को मृत दशा में उसके यहां लाया गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि रोहित को शाम करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह दक्षिण दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे।

रोहित के पिता नारायण दत्त तिवारी पिछले साल अपने जन्म दिन 18 अक्टूबर को 93 साल की उम्र में चल बसे थे। तब उनका भी साकेत के इसी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। केंद्र में विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे। रोहित 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे।

To Top