National News

निर्भया के गुनहगारों का नया डेथ वारंट जारी,20 मार्च को दी जाएगी फांसी

नई दिल्लीः निर्भया के गुनहगारों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को नया डेथ वारंट जारी किया। दोषियों के पास सारे कानूनी विकल्प अब खत्म हो गए हैं। नया डेथ वारंट जारी होने पर निर्भया के परिवारवालों काफी खुश हैं।

दोषी अंतिम समय तक कानूनी पैंतरों का इस्तेमाल करते रहे। लेकिन बुधवार को पवन की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने के बाद चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में 20 मार्च को सुबह 05.30 बजे दी जाने वाली फांसी का रास्ता साफ हो गया है।नया डेथ वारंट जारी होने पर निर्भया के परिवारवालों ने खुशी जाहिर की। वहीं निर्भया के गुनहगारों के वकील एपी सिंह नाखुश दिखे। गुनहगारों के वकील एपी सिंह ने कहा कि आज चौथा डेथ वारंट जारी हुआ है। 2013 में चारों दोषियों को फांसी दी गई। फिर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने फांसी दी। इसके बाद पुनर्विचार याचिका में चारों गुनहगारों को फांसी दी गई। फिर क्यूरेटिव पिटिशन जब खारिज हुई तब फांसी दी गई। दया याचिका खारिज हुई तब फांसी दी गई। तीन बार और फांसी दे चुके हैं। मैं जानना चाहता हूं कि आप कितनी बार फांसी दोगे।

वहीं चौथा डेथ वॉरंट जारी होने पर निर्भया की मां ने कहा कि आज फिर नया डेथ वारंट जारी किया गया, क्योंकि उनके सारे कानून विकल्प खत्म हो गए हैं। चौथा बार डेथ वारंट जारी किया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह डेथ वॉरंट फाइनल हो। इसी दिन इन गुनहगारों को फांसी दी जाए। निर्भया को इंसाफ मिले। हर चीज का एक अंत होता है। उनके कानूनी विकल्प का अंत हो गया है। जब तक उनकी फांसी नहीं होती है, हम हर पल लड़ाई के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ेंः पहाड़ की अन्वेशा ने किया गजब का कारनामा,ISRO से आया बुलावा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोरोनावायरस का अलर्ट जारी,स्कूलों में बांटे मास्क और सेनिटाइजर

यह भी पढ़ेंः पूरा देश हुआ पहाड़ी छोरे के डांस का दीवाना,वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

To Top