National News

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की खुदकुशी की कोशिश, यह है वजह

हत्याकांड मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन ने सोमवार रात खुदकुशी की कोशिश की. नलिनी वैल्लोर महिला जेल में बीते 29 साल से बंद है। नलिनी के वकील पी पुगाझेंडी के अनुसार, नलिनी ने जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। बीते 29 साल में यह पहला मौका है जब उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की। नलिनी के वकील पुगलेंती ने के मुताबिक, जेल में नलिनी और अन्य दूसरे कैदियों के बीच झगड़ा हुआ। नलिनी चाहती है कि उसकी सेल में बंद दूसरी कैदी को कहीं और शिफ्ट किया जाए, क्योंकि दोनों के बीच झगड़ा है। इस मुद्दे पर बीती रात नलिनी की जेलर से बहस हो गई। उसके बाद नलिनी ने जान देने की कोशिश की, लेकिन जेल स्टाफ ने उसे रोक लिया।

राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी सात दोषियों में से एक है। वह ​तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में उम्रकैद की सजा काट रही है। वह 1991 से यानी 29 साल से जेल में है। उसकी बेटी का जन्म भी जेल में ही हुआ था। उसके साथ ही राजीव गांधी हत्याकांड के 6 अन्य दोषी भी सजा काट रहे हैं। उनमें नलिनी का पति मुरुगन भी शामिल है।

इस मामले में नलिनी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने 24 अप्रैल 2000 को उसकी सजा उम्रकैद में बदल दी। बता दें, तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी। चेन्नई में जन्मी नलिनी ने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की थी।

To Top
Ad