National News

विवाद इतना बढ़ गया, पत्नी ने पति को जलती लकड़ी से जला डाला

नई दिल्लीः आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पत्नी ने अपने दो परिचितों के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। और तसले में जल रही लकड़ी के अंगारे पति पर फेंक दिए। इससे पति झुलस गया। मामले के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि राधा नगर, फाउंड्री नगर निवासी जय सिंह पुत्र एदल सिंह मजदूरी करता है। उसकी शादी को नौ साल हो चुके हैं। उसकी दो बेटियां हैं। 22 दिसंबर की रात को वह काम से आया। इसके बाद घर में तसले में आग जलाकर बैठा हुआ था। तभी पत्नी पूजा से किसी बारे को लेकप विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पूजा ने अपने दो परिचित युवकों को बुला लिया। उन्होंने जय सिंह से गालीगलौज के बाद मारपीट भी की। इसके बाद तसले में जल रही लकड़ी को जय सिंह के ऊपर उड़ेल दिया। इससे उसके बाल और पीठ जल गई।

पति के शोर मचाने पर परिवारवाले वहां आ गए। यह देख आरोपी वहां से भाग निकले। जय सिंह को परिवारवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वो 30 प्रतिशत तक जल गया है। एदल सिंह की तहरीर पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

To Top