National News

ब्रेकिंग:शराब का कहर, 90 से ज्यादा लोगों की मौत, महिलाएं भी शामिल

नई दिल्ली: शराब एक बार फिर खबर पर है।उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में सैकड़ों लोगों की जान के बाद असम से सामने आ रहे है मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि अब तक 90 से ज्यादा लोगों की शराब के सेवन करने से मौत हो गई है। खबर के अनुसार गोलाघाट और जोरहाट में चाय बागानों में जहरीली शराब का सेवन करने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है और 200 से ज्यादा लोग बीमार हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने शनिवार इस बारे में जानकारी दी।

मरीजों को जोरहाट कॉलेज में भर्ती किया गया है। अस्पताल का दौरा करने के बाद मंत्री ने कहा कि मौत का आंकड़ा हर मिनट बढ़ रहा है।  उन्होंने जानकारी दी कि सुबह गोलाघाट और जोरहाट जिलों में 59 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मृतकों और अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या हर मिनट बदल रही है।  142 लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।भर्ती कराया गया मरीजों में 36 महिलाएं हैं।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान इंदुकलपा बोरदोलोई और देब बोरा के रूप में हुई है, जो चाय बागान के पास ही देसी शराब की भट्टी चलाते थे। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। वहीं जिले के दो आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है

To Top