National News

सुग्रीव का रोल करने वाले श्याम कलानी का निधन, राम-लक्ष्मण ने दी श्रद्धांजलि

Haldwani Live News

नई दिल्ली:लॉकडाउन के चलते नेशनल टीवी पर रामायण प्रसारण किया जा रहा है। टीआरपी के मामले में रामायण ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ तीन दशक से अधिक पुराना है और इसने 2015 के बाद से हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त कर छोटे पर्दे पर ऐतिहासिक वापसी की।

 ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BRC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी की लेकिन आज एक बुरी खबर सामने आ रही है। सुग्रीव निभाने रोल करने वाले श्याम कलानी का निधन हो गया है। श्याम लाल का निधन 3 अप्रैल को पंचकूला के नजदीक कालका में हो गया था, जिसकी जानकारी आज मीडिया में सामने आई है। कहा जा रहा है कि वो लंबे वक्त से कैंसर से लड़ रहे थे।

रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा: “हमारे सहयोगी श्याम कालानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है। उन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को शक्ति दे। सुनील ने एक अखबार की कटिंग शेयर  की।

इससे पहले ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने लिखा: “श्याम सुंदर के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

बता दें कि यह धारावाहिक 90 की दशक में दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर दिखाया जाता था। रामानंद सागर की ‘रामायण’ ने ऐसा करिश्मा कायम किया था, जिसकी चर्चा आज भी होती है। इस सीरियल के आने के दौरान लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे और सड़के एवं गलियां सुनसान हो जाती थी। कई लोग श्रद्धा के कारण हाथ जोड़कर शो को देखते थे।लोग सीरीयल में काम करने वाले कलाकार अरुण गोविल (राम), दीपिका(सीता) को भगवान की तरह पूजते थे। इस धारावाहिक में दारा सिंह हनुमान की भूमिका में थे।

To Top