National News

भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की तबीयत खराब होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स में हुआ था। वित्त मंत्री के निधन के बाद भारतीय राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कुछ दिन पूर्व पहले ही पूर्व वित्त मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हुआ था। अब भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रही है।

max face clinic haldwani

कुछ मीडिया हाउस के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है। जिसकी वजह से उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. मुरली मनोहर जोशी 85 साल के हैं।उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि शनिवार को डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जेटली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस खबर के सामने आने के बाद जांच की गई थी सामने आया है कि यह सूचना सही नहीं है। जोशी जी किसी काम के चलते कानपुर गए थे और उसे उनके स्वास्थ्य से जोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: 2 हफ्ते बाद दिल्ली में मिला हल्द्वानी का दिव्यांशु, नाराज होकर उठाया था ये कदम.

यह भी पढ़ें:आर्यन जुयाल का भारतीय अंडर-23 में चयन, पिता ने कहा बेटे को गोरे से काला होते देखा

यह भी पढ़ें:विजय हजारे ट्रॉफी, शुरू हुई ट्रायल प्रक्रिया, हल्द्वानी में उपलब्ध हुए पंजीकरण फॉर्म

यह पढ़ें:हल्द्वानी: मरीजों की परेशानी का डीएम बंसल ने खोजा तोड़, जारी होगा हेल्पलाइन नंबर

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया है। शनिवार दोपहर को अरुण जेटली का एम्स में निधन हो गया था। जिससे पूरा देश शोकाकुल नजर आ रहा है। पीएम मोदी बहरीन से अरुण जेटली को याद करते हुए भावुक भी हुए। उन्होंने अरुण जेटली को अपना अच्छा दोस्त बताया। 

To Top