National News

देहरादून पासिंग परेड:मजबूत हुई भारतीय सेना, देश को मिले 347 युवा अफसर

देहरादून:ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए भारतीय मिलिट्री अकैडमी (आईएमए) के 427 कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में शामिल हो गए। पासिंग आउट परेड के दौरान उनपर आसमान से फूलों की बारिश भी हुई। इसी के साथ देहरादून आईएमए से भारतीय सेना को 347 युवा अधिकारी मिले हैं।

इसके अलावा 10 मित्र देशों के 80 कैडेट्स भी आईएमए से अपनी-अपनी सेना का हिस्सा बन गए हैं। इस दौरान भारतीय उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज एन्बु ने परेड की सलामी ली। उन्होंने नव सैन्य अधिकारियों से परम्परागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने बहादुर कैडेट्स को सम्मानित किया।

सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ तो सभी कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे तो आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी। युवा अधिकारियों के पैरंट्स भी इस दौरान मौजूद थे। सेरिमनी के बाद अधिकारियों ने साथियों के साथ पुशअप्स करके और अनोखा डांस करके जश्न मनाया।

वा जांबाज सेना की परंपरा को बनाए रखें। उन्होंने अफसर बने युवाओं से हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि युवा अफसरों को तकनीकी के साथ ही सामरिक रूप से भी पारंगत होना होगा। इस मौके पर एकेडमी के डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल जेएस नेहरा, रिटायर ले. जनरल जीएस नेगी, ले. जनरल केके खन्ना, मेजर जनरल राजेन्द्र सिंह, कर्नल राकेश नय्यर आदि मौजूद रहे।

मित्र देशों को मिले 80 अफसर 
अफगानिस्तान, भूटान, तजाकिस्तान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम के 80 कैडेट पास पास आउट हुए हैं। ये अफसर अब अपने-अपने देश की सेनाओं में सेवा देंगे।

ये बने सर्वेश्रेष्ठ अफसर 
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एकेडमी अंडर आफिसर- अर्जुन ठाकुर
स्वर्ण पदक एकेडमी अंडर आफिसर-अर्जुन ठाकुर
रजत पदक एकेडमी कैडेट एज्युडेंट-गुरवीर सिंह तलवार
कांस्य पदक सीनियर अंडर-आफिसर गुरबंश सिंह गोसाल
रजत पदक (टीजीसी)जूनियर अंडर आफिसर -हर्ष बंसीवाल
श्रेष्ठ विदेशी कैडेट -बिशाल चंद्र वाजी (नेपाल)

To Top