Viral

बेटी ईशा की सगाई पर नीता अंबानी ने किया जमकर डांस, देखते रह गए मुकेश अंबानी

नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी सुर्खियां बनी हुई है। पूरे देश को इस शाही शादी का इंतजार है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद से तय  हुईं है। दोनों की सगाई के बाद कलरात मुंबई में पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कई फेमस बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स शामिल हुए।

डेंटल इंप्‍लांट पर हल्द्वानी प्रकाश डेंटल की टिप्स

फंक्शन में नीता अंबानी बेटी ईशा के साथ डांस करती दिखाई दी। सोशल मीडिया पर दोनों की डांस करते वीडियो सामने आई है। वीडियो में नीता अंबानी श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ के गाने पर डांस करती दिखीं। वहीं, फिल्म बार बार देखो के ‘सॉन्ग नचदे ने सारे’ पर बेटी के साथ डांस किया। वीडियो में मां-बेटी की बहुत अच्छी बॉडिंग देखने को मिली।

हल्द्वानी के डॉक्टर पांडे होम्योपैथिक इलाज करेंगे साइनस को दूर

खबरों के अनुसार, इस साल दिसम्बर में ईशा और आनंद शादी के बंधन में बंधेंगे। ईशा और आनंद काफी समय से अच्छे दोस्त है। आनंद ने महाबलेश्वर मंदिर पर ईशा को घुटनों पर बैठकर पप्रोज किया था। नीता अंबानी के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। नीता का डांस देखर मुकेश दंग रह गए थे। अपनी पत्नी से उनकी नजरें हट नहीं रही थी।

To Top