Auto Tech

वनप्लस 5T का इंतजार खत्म,जल्द होगा लांच

नई दिल्ली : वन प्लस के फंस का इंतजार खत्म होने वाला है | कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन वनप्लस 5 टी 16 नवंबर को न्यूयोर्क( अमेरिका ) में लांच करने वाली है | यह स्मार्टफोन कंपनी के फ्लैगशिप फ़ोन वनप्लस 5 के बाद इस क्रम में दूसरा होगा | वनप्लस 5 इसी साल जून में लांच किया गया था | वनप्लस 5 T दो प्रकार में आएगा पहला 6 GB जबकि दूसरा 8 GB | 6 GB वैरिएंट की कीमत 34 ,999 रूपए जबकि 8 GB वैरिएंट की कीमत 39 ,999 रूपए होने की उम्मीद है |

नवंबर 16 को वनप्लस 5 की लॉन्चिंग समारोह को वनप्लस की वेबसाइट में लाइव स्ट्रीम किया जायेगा |

वनप्लस भारत में 21 तारीख से अमेज़न पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होगा | वनप्लस का यह फ़ोन वनप्लस स्टोर्स पर भी उपलब्ध रहेगा | वनप्लस 5T में डिस्प्ले रेश्यो 18 :9 का रहेगा | स्क्रीन के आलावा बाकि का डिस्प्ले पहले की तरह ही रहेगा |

To Top
Ad