Pithoragarh News

जल्द बदलेगी पिथौरागढ़ के चंडाक की तस्वीर,करोड़ो का होगा खर्चा, प्रस्ताव तैयार

पिथौरागढ़: सबसे सुंदर इलाकों में शुमार चंडाक आने वाले दिनों में पर्यटन के आकर्षण का केंद्र बन सकता है। वन विभाग ने एक करोड़ 83 लाख की लागत से सालभर गुलजार रहने वाले ट्यूलिप गॉर्डन का प्रस्ताव तैयार किया है। बता दे बीते वर्ष यहां पायलट प्रोजेक्ट के बतौर कई प्रजातियों के ट्यूलिप उगाने में सफलता मिली थी। अगर वन विभाग स्थानीय स्तर पर ही ट्यूलिप तैयार करने में सफल होता है, तो तय है कि इसके कई फायदे होंगे।

विभाग के प्लान के अनुसार वर्ष में तीन महीनों तक लैंडस्केप ट्यूलिप से गुलजार रहेगा। स्थानीय फूलों और जड़ी-बूटियों से इसकी रौनक बढ़ाई जाएगी। ट्यूलिप गॉर्डन को सामुदायिक आधार पर संचालित किए जाने का भी प्लान है। सामुदायिक आधार पर ट्यूलिप गॉर्डन का संचालन होने से स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके भी मुहैया हो पाएंगे।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में लाइसेंस बनाना हुआ आसान,नियम तोड़ा तो फोटो क्लिक होगी और कटेगा चालान

यह भी पढ़े:40 देशों के कलाकारों के बीच चमके हल्द्वानी के प्रकाश चंद्र उपाध्याय,हासिल किया पहला स्थान

पिथौरागढ़ के वनाधिकारी विनय भार्गव के अनुसार पिथौरागढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पिथौरागढ़ में ट्यूलिप गार्डन बनाने में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। जिसके चलते गार्डन के अस्तित्व में आने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से कई लोगों का फायदा तो होगा ही साथ यह क्षेत्र पर्यटन क मानचित्र में स्थापित हो जाएगा। यही नहीं यहां ट्यूलिप के बल्ब भी तैयार किए जाने का प्लान है। आमतौर पर भारत में ट्यूलिप के बल्ब हॉलैंड से मंगवाए जाते हैं। पायलट प्रोजेक्ट में कई प्रजाति के ट्यूलिप उगाए जाने से वन विभाग उत्साहित है।

यह भी पढ़े:जनवरी बीत गया लेकिन नैनीताल में नहीं हुआ हिमपात, सैलानियों और व्यापारियों को अभी भी आस

यह भी पढ़े:हल्द्वानी लालकुआं की निर्मला कोहली बनी हेल्थ केयर ऑफिसर,पिता करते हैं दिहाड़ी मजदूरी

To Top
Ad