Uttarakhand News

देवभूमि उत्तराखंड का बढ़ा मान,रानीखेत की प्रियंका दफौटी का मिलट्री नर्सिंग सर्विस में हुआ चयन

उत्तराखंड:भारतीय सेना में बेटी प्रियंका देगी सेवा,मिलट्री नर्सिंग सर्विस में हुआ चयन

हल्द्वानी: मिलट्री नर्सिंग सर्विस में उत्तराखंड एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुआ है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की प्रियंका दफौटी का मिलट्री नर्सिंग सर्विस के लिए चयन हुआ है। वह नगर के आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा रही है। उनकी उपलब्धि से विद्यालय व नगर में खुशी है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने हाईस्कूल तक की शिक्षा एपीएस से प्राप्त की। फिलहाल वह आर एंड आर दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। प्रशिक्षण के बाद वह भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगी। प्रियंका मूल रूप से दफौट सिमतोली गांव की रहने वाली हैं।

प्रियंका का परिवार वर्षों से भारतीय सेना में सेवा दे रहा है। उनके पिता और दादा भी भारतीय सेना का हिस्सा रहे हैं। प्रियंका के ‌दादा कैप्टन गुलाब सिंह बंगाल इंजीनियंरिंग से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रियंका के पिता सूबेदार दीवान सिंज वर्तमान में सेना की 8 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।प्रियंका के परिजनों ने बताया कि चार साल के प्रशिक्षण के बाद वह सेना में अधिकारी बन जाएंगी। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों सहित एपीएस रानीखेत के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी व शिक्षकों को दिया है। प्रियंका पढ़ाई में बचपन से ही मेधावी रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:वीडियो वायरल केस में DIG अरुण मोहन जोशी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें:दून जाना होगा खर्चिला,हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने वाले वाहनों से टैक्स वसूलने की तैयारी

शिक्षक कहते हैं कि आर्मी पब्लिक स्कूल में भी विद्यालय की कई गतिविधियां में अव्वल स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने कहा कि स्कूल की होनहार छात्रा रही प्रियंका का एमएनएस में चयन होने पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। इस तरह की कामयाबी अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। हमें उम्मीद है कि स्कूल के अन्य बच्चे भी प्रियंका की कामयाबी से मोटिवेट होंगे और अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड लौटे सलामी बल्लेबाज कुनाल चंदेला,दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में जड़ा था यादगार शतक

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पहले से जल्दी मिलेगी कोरोना रिपोर्ट, बॉर्डर पर दोबारा शुरू हुआ सैंपल लेने का सिलसिला

To Top